{"_id":"69b86b446e0f36662a0f0ed1","slug":"records-of-several-branches-in-the-municipal-corporation-office-were-scrutinized-panchkula-news-c-87-1-pan1011-134168-2026-03-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"Panchkula News: नगर निगम कार्यालय में कई शाखाओं के रिकॉर्ड खंगाले","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Panchkula News: नगर निगम कार्यालय में कई शाखाओं के रिकॉर्ड खंगाले
विज्ञापन
पंचकूला। सेक्टर-14 स्थित नगर निगम कार्यालय में सोमवार को सीएम फ्लाइंग स्क्वॉयड की टीम ने रेड कर विभिन्न शाखाओं के रिकॉर्ड की जांच की। यह कार्रवाई सेक्टर-23 डंपिंग ग्राउंड से कचरा हटाने के काम को लेकर मिल रही शिकायतों के आधार पर की गई। टीम करीब पांच घंटे तक निगम कार्यालय में मौजूद रही और अधिकारियों-कर्मचारियों से पूछताछ के साथ कई अहम दस्तावेज अपने कब्जे में लिए।
रेड के दौरान टीम सबसे पहले नगर निगम के अकाउंट्स विंग में पहुंची। यहां पिछले पांच-छह वर्षों में तैनात रहे कर्मचारियों और उनकी जिम्मेदारियों से संबंधित जानकारी ली गई। इसके बाद टीम ने ऑडिट, सेनिटेशन और एस्टेब्लिशमेंट शाखा में भी जाकर रिकॉर्ड की जांच की और संबंधित कर्मचारियों से पूछताछ की। बताया जा रहा है कि यह जांच सेक्टर-23 डंपिंग ग्राउंड से कचरा हटाने के प्रोजेक्ट से जुड़ी शिकायतों को लेकर की जा रही है। यह काम एक निजी कंपनी को दिया गया था, जिसके तहत डंपिंग ग्राउंड से कचरा उठाकर अंबाला के पटवी में डंप करना था। वर्ष 2020 के आसपास यह प्रोजेक्ट कंपनी को दिया गया था, लेकिन आरोप है कि कई वर्षों बाद भी डंपिंग ग्राउंड से कचरा पूरी तरह नहीं हटाया गया।
मामले को लेकर पहले नगर निगम ने पार्षदों की एक जांच कमेटी भी बनाई थी, जिसमें पूर्व पार्षद शामिल थे। कमेटी ने मौके पर जाकर जांच की थी और कई अनियमितताओं का दावा किया था। जांच के दौरान मौके पर न तो वेटिंग मशीन मिली थी और न ही सीसीटीवी कैमरे लगे पाए गए थे। इसके बाद वर्ष 2023 में कमेटी ने अपनी रिपोर्ट तैयार कर हरियाणा के मुख्यमंत्री को भेज दी थी।