फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Panchkula News ›   record keeper did suicide, wife filed a case against friends

15 लाख देकर मांगे 25 लाख तो रिकार्ड कीपर ने किया सुसाइड, पत्नी ने दोस्तों पर कराया केस दर्ज

Tue, 13 Apr 2021 01:46 AM IST
Panchkula Bureau पंचकुला ब्‍यूरो
Updated Tue, 13 Apr 2021 01:46 AM IST
विज्ञापन
record keeper did suicide, wife filed a case against friends
पंचकूला। शक्ति भवन के रिकार्ड कीपर सचिन त्यागी ने जहरीला पदार्थ खाकर आत्महत्या कर ली है। मौत के बाद पत्नी की शिकायत पर सेक्टर-20 पुलिस ने आत्महत्या के लिए उकसाने का केस दर्ज किया है। महिला ने आरोप लगाया कि उसके पति शक्ति भवन में बतौर रिकार्ड कीपर के तौर पर काम करते थे। उनकी दोस्ती ऑफिस के कर्मचारी मनोज दहिया से हो गई। मनोज दहिया ने उसे संदीप और वीरू कृष्ण से मिलवाया। महिला ने आरोप लगाया कि संदीप और वीरू ने अपनी रकम फाइनेंस में देने की डील की। 15 लाख की रकम सचिन त्यागी को आरोपियों द्वारा दी गई। इसे एवज में 25 लाख देने को कहा गया। उन्होंने आरोप लगाया कि मनोज दहिया, संदीप सहित अन्य लोग उन्हें पैसे लेने के लिए परेशान करते थे। सभी को जान से मारने की धमकी देते थे। इस कारण उन्होंने आत्महत्या कर ली। पुलिस ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है। जो भी इसमें आरोपी होगा उस पर सख्त कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed