{"_id":"667f489750d09213890bbee4","slug":"ray-of-victory-from-haryana-for-paris-olympics-pkl-office-news-c-16-1-pkl1004-456611-2024-06-29","type":"story","status":"publish","title_hn":"Panchkula News: पेरिस ओलंपिक के लिए हरियाणा से मिली जीत की किरण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Panchkula News: पेरिस ओलंपिक के लिए हरियाणा से मिली जीत की किरण
विज्ञापन
- ओलंपिक में महिलाओं की 400 मीटर दौड़ में लेंगी हिस्सा
- 1500 मीटर में हरियाणा के परवेज खान ने जीता स्वर्ण पदक
- 100 मीटर, 400 मीटर और 1500 मीटर दौड़ के हुए फाइनल मुकाबले
संवाद न्यूज एजेंसी
पंचकूला। सेक्टर-3 स्थित ताऊ देवी लाल स्टेडियम में चल रही 63वीं रास्ट्रीय अंतरराज्यीय सीनियर एथलेटिक्स चैंपियनशिप में 100 मीटर, 400 मीटर और 1500 मीटर दौड़ के फाइनल मुकाबले हुए। इसमें देशभर के अलग-अलग राज्यों से आए खिलाड़ियों ने हिस्सा लिया। हरियाणा के सोनीपत के गन्नौर निवासी खिलाड़ी किरण पहल ने स्वर्ण पदक जीतकर पेरिस ओलंपिक में महिलाओं की 400 मीटर दौड़ के लिए टिकट हासिल कर लिया।
महिला वर्ग की 100 मीटर दौड़ कर्नाटक की स्नेहा ने 11.62 सेकंड में पूरा कर पहला स्थान प्राप्त किया। तमिलनाडु की गिरिधरानी रवि कुमार ने 11.77 सेकंड लेकर दूसरा और तेलंगाना की निथ्या ने 11.79 में दौड़ पूरी कर तीसरा स्थान प्राप्त किया। पुरुषों की 100 मीटर दौड़ पंजाब के गुरिंदर वीर सिंह ने 10.32 सेकंड में पूरी कर पहला स्थान प्राप्त किया जबकि ओडिशा के अनिमेश कुज्जर 10.46 सेकंड के साथ दूसरे और असम के अमलन बोरोगोहेन 10.49 सेकंड के साथ तीसरा स्थान पर रहे।
महिलाओं की 400 मीटर दौड़ हरियाणा की किरण पहल ने 50.92 सेकंड में पूरी कर पहला स्थान हासिल किया। हरियाणा की ही दीपांशी ने 52.01 सेकंड लेकर दूसरा और आंध्र प्रदेश की दंडी ज्योतिका श्री ने 52.11 सेकंड लेकर तीसरा स्थान प्राप्त किया। पुरुषों की 400 मीटर दौड़ केरल के मोहम्मद अनस याहिया 45.93 सेकंड में पूरी कर पहले स्थान पर रहे। केरल के ही मोहम्मद अजमल ने 45.94 सेकंड के साथ दूसरा और हरियाणा के मोहित कुमार ने 46.15 सेकंड के साथ तीसरा स्थान पाया।
विज्ञापन
महिलाओं की 1500 मीटर दौड़ पश्चिम बंगाल की लिलि दास ने 4 मिनट 13 सेकंड में पूरी कर पहला स्थान हासिल किया। दिल्ली की चंडा ने 4 मिनट 14 सेकंड में दौड़ पूरी कर दूसरा स्थान और मध्य प्रदेश की केएम दीक्षा ने 4 मिनट 18 सेकंड में दौड़ पूरी कर तीसरा स्थान पाया जबकि पुरुष वर्ग में हरियाणा के परवेज खान ने 3 मिनट 42 सेकंड में दौड़ पूरी कर पहला, उत्तर प्रदेश के यूनुस शाह ने 3 मिनट 43 सेकंड लेकर दूसरा और असम के मेंहदी हसन ने 3 मिनट 44 सेकंड लेकर तीसरा स्थान पाया।