फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Panchkula News ›   ravi sashtri in chandigarh

रवि शास्त्री पहुंचे क्रिकेटर्स का हौसला बढ़ाने

Wed, 18 Sep 2019 01:48 AM IST
Panchkula bureau पंचकुला ब्‍यूरो
Updated Wed, 18 Sep 2019 01:48 AM IST
विज्ञापन
ravi sashtri in chandigarh
चंडीगढ़। टीम इंडिया के प्रमुख कोच रवि शास्त्री मंगलवार को सेक्टर 16 क्रिकेट स्टेडियम पहुंचे। बीसीसीआई से मान्यता मिलने के बाद पहली बार भारतीय सीनियर टीम केकोच चंडीगढ़ पहुंचे हैं। रवि शास्त्री केसाथ गेंदबाजी कोच भरत अरुण भी थे। सेक्टर 16 क्रिकेट स्टेडियम में यूटी क्रिकेट एसोसिएशन की सीनियर टीम का कैंप चल रहा है।
विज्ञापन

कैंप में शामिल खिलाड़ियाें में से विजय हजारे ट्राफी के लिए टीम का चयन किया जाएगा। यह कैंप कोच वीआरवी सिंह की अगुवाई में चल रहा है। रवि शास्त्री ने कैंप में शामिल खिलाड़ियाें से मुलाकात की और इस सीजन केलिए शुभकामनाएं दीं। बेहतर खेलने के लिए प्र्रेरित करने के साथ टिप्स भी दिए। शास्त्री ने यूटी क्रिकेट एसोसिएशन को बीसीसीआाई का हिस्सा बनने पर खुशी जताई। इस मौके पर यूटी क्रिकेट एसोसिएशन केप्रधान संजय टंडन भी मौजूद रहे। संजय टंडन ने रवि शास्त्री के स्टेडियम में पहुंचने और खिलाड़ियाें को उत्साह बढ़ाने लिए आभार जताया। यूटीसीए के कोच वीआरवी सिंह ने कहा कि रवि शास्त्री टीम इंडिया के बेहतरीन कोच हैं। इनके क्रिकेट स्टेडियम सेक्टर 16 में आने से युवा क्रिकेट खिलाड़ियाें का हौसला बढ़ा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed