फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Panchkula News ›   Ravana and Hanuman will fight in the sky, 30 feet high flying Tadka will thrill the audience.

Panchkula News: रावण-हनुमान आसमान में करेंगे युद्ध, 30 फीट ऊंची उड़ती ताड़का करेगी रोमांचित

Thu, 18 Sep 2025 02:08 AM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Thu, 18 Sep 2025 02:08 AM IST
विज्ञापन
Ravana and Hanuman will fight in the sky, 30 feet high flying Tadka will thrill the audience.
पंचकूला। धार्मिक और सांस्कृतिक धरोहर रामलीला इस बार दर्शकों के सामने एक नए और अत्याधुनिक रूप में प्रस्तुत होगी। श्री रामलीला युवा मंच सेक्टर-5 की ओर से हाई-टेक एवं भव्य रामलीला का आयोजन 19 सितंबर से 2 अक्तूबर तक यवनिका ओपन थिएटर में किया जाएगा। यह आयोजन केवल धार्मिक नहीं बल्कि तकनीक, कला और परंपरा का अनूठा संगम होगा। रावण और हनुमान के उड़ते दृश्य दर्शकों को आसमान में जीवंत युद्ध देखने का अनुभव देंगे। इसके अलावा पहली बार मंच पर 30 फीट ऊंची उड़ती हुई ताड़का भी निश्चित रूप से दर्शकों को हैरान कर देगी।
विज्ञापन


आयोजन समिति के अध्यक्ष धर्मपाल शर्मा ने बताया कि यह रामलीला सिर्फ एक पारंपरिक आयोजन नहीं है बल्कि तकनीक, कला और आस्था का एक अनूठा संगम होगा। उन्होंने बताया कि रामलीला को और भी खास बनाने के लिए एलईडी इफेक्ट्स, 3डी प्रोजेक्शन और हाई-टेक लाइटिंग का इस्तेमाल किया जा रहा है। इससे रामायण के प्रसंग अधिक सजीव और प्रभावशाली दिखेंगे। कलाकारों के लिए विशेष रूप से डिजाइन किए गए रबर और रेशमी परिधान भी आकर्षण का केंद्र बनेंगे। खासकर रावण का दस शीशों वाला एलईडी मुकुट दर्शकों को मंत्रमुग्ध कर देगा।
विज्ञापन




आधुनिक अंदाज में प्रस्तुत होंगे प्रसंग

रामानंद सागर की रामायण से प्रेरित कई प्रसंगों को भी आधुनिक अंदाज में प्रस्तुत किया जाएगा। इसके साथ ड्रोन लाइट शो, अत्याधुनिक एलईडी स्क्रीन और लाइव ऑर्केस्ट्रा का संगम इसे एक अविस्मरणीय अनुभव बना देगा। हर प्रसंग के लिए विशाल सेट और पारंपरिक साज-सज्जा भी तैयार की गई है। आयोजन समिति के मुख्य संरक्षक पंकज कपूर, अध्यक्ष धर्मपाल शर्मा, निदेशक इंद्रजीत शर्मा, संगीत निदेशक मिंका गिल, और कार्यक्रम संयोजक सुरेंद्र पाल शर्मा ने पंचकूला और आसपास के सभी नागरिकों से इस अनूठे आयोजन में शामिल होने की अपील की है।
विज्ञापन
विज्ञापन

कॉमर्स की असिस्टेंट प्रोफेसर संभालेंगी स्टेज की जिम्मेदारी

श्रीरामलीला में वेदवती की भूमिका निभा रही निधि सिंह मंच के स्टेज मैनेजर की जिम्मेदारी भी संभाल रही हैं। पेशे से कॉमर्स की असिस्टेंट प्रोफेसर एक प्रशिक्षित फिटनेस ट्रेनर और एजुकेटर भी हैं।



क्या कहते हैं कलाकार
हनुमान जी की भूमिका मेरे लिए अभिनय नहीं, प्रेरणा है
तीन साल से रामलीला में हनुमान जी की भूमिका निभा रहा हूं। यह किरदार मेरे लिए केवल अभिनय नहीं बल्कि एक गहन आध्यात्मिक और मानसिक यात्रा है। -हिमांशु शर्मा
कैकयी की भूमिका मेरे लिए आशीर्वाद


रामलीला में कैकेयी की भूमिका मेरे लिए एक आशीर्वाद है। यह श्रीराम की कृपा ही है कि मुझे कैकेयी जैसा महत्वपूर्ण और चुनौतीपूर्ण किरदार निभाने का अवसर मिला है। -कॉजल धीमान

माता सीता का किरदार निभाना साैभाग्य की बात
रामलीला में माता सीता का पावन किरदार निभाना मेरे लिए सौभाग्य की बात है। भले ही मैं पेशे से एक व्यवसायी हूं लेकिन राम जी के आशीर्वाद से यह सब संभव हो पाया है। -अंचल ठाकुर



भगवान राम की भूमिका निभाना साधना और आत्मिक अनुभव
तीन वर्षों से भगवान राम का किरदार निभा रहा हूं। यह भूमिका मेरे लिए केवल एक अभिनय नहीं बल्कि साधना और आत्मिक अनुभव है। मोहित शर्मा

किरदार अब मेरे जीवन का अहम हिस्सा बना



14 वर्षों से लगातार लक्ष्मण का किरदार निभा रहा हूं। यह किरदार अब मेरे जीवन का अहम हिस्सा बन चुका है। -सन्नी शर्मा
रावण का किरदार निभाना चुनौतीपूर्ण और प्रेरणादायक
28 वर्षों से रावण का किरदार निभा रहा हूं। रावण को मंच पर जीवंत करना मेरे लिए हमेशा चुनौतीपूर्ण और प्रेरणादायक रहा है। रावण केवल एक खलनायक नहीं बल्कि महान विद्वान और शक्तिशाली व्यक्तित्व भी थे। -धर्मपाल शर्मा
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed