फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Ration will be distributed in the houses till April 30 in Haryana, coronavirus, lockdown

हरियाणाः 30 अप्रैल तक का घरों में वितरित होगा राशन, मजदूरों की करवाई जा रही है काउंसलिंग

Thu, 16 Apr 2020 01:29 PM IST
पंचकुला ब्‍यूरो अमर उजाला, चंडीगढ़
अमर उजाला, चंडीगढ़ Published by: पंचकुला ब्‍यूरो Updated Thu, 16 Apr 2020 01:29 PM IST
विज्ञापन
Ration will be distributed in the houses till April 30 in Haryana, coronavirus, lockdown
सांकेतिक तस्वीर
हरियाणा में 30 अप्रैल तक आंगनबाड़ी केंद्रों के सभी लाभार्थियों को राशन दिया जाएगा। इसकी व्यवस्था सरकार ने कर दी है। हरियाणा के महिला एवं बाल विकास विभाग ने कोविड-19 के कारण बनी विकट परिस्थितियों को मद्देनजर रखते हुए प्रदेश के सभी आंगनबाड़ी केंद्रों के लाभार्थियों की सुविधा के लिए उन्हें आंगनबाड़ी केंद्रों में रोज़ाना दिए जाने वाले पोषाहार के अनुसार 30 अप्रैल तक का राशन वितरित कर दिया है।
विज्ञापन


महिला एवं बाल विकास राज्य मंत्री कमलेश ढांडा ने बताया कि आंगनबाड़ी वर्करों एवं हेल्परों द्वारा लाभार्थियों के घर-घर जाकर यह राशन वितरित किया गया है। ताकि राज्य सरकार के सोशल डिस्टेंसिंग बनाए रखने के आदेशों का कड़ाई से पालन हो सके। उन्होंने कहा कि वितरित किए गए राशन में गेहूं, चावल, बेसन, सोयाबीन, चीनी, तेल और अन्य मसाले शामिल हैं।
विज्ञापन


राज्य मंत्री ने कहा कि विभाग द्वारा राज्यभर में संबंधित जिला प्रशासन के सहयोग से आंगनबाड़ी वर्करों एवं हेल्परों के माध्यम से सैनेटरी नैपकिन, डाइपर, सेनेटाइजर और फेस मास्क भी वितरित किए जा रहे हैं। इसके अतिरिक्त, आंगनबाड़ी वर्करों एवं हेल्परों द्वारा स्वयं भी मास्क तैयार करवा कर लोगों को मुफ्त वितरित किये जा रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


मजदूरों की भी करवाई जा रही काउंसलिंग
मंत्री ने बताया कि विभाग द्वारा शेल्टर होम में रह रहे प्रवासी श्रमिकों और अन्य लोगों के लिए भोजन की व्यवस्था करने के साथ-साथ उनकी काउंसलिंग भी करवाई जा रही है। ताकि कोविड-19 के प्रकोप से वे विचलित न हों और मानसिक रूप से स्वस्थ रह सकें। उन्होंने कहा कि शेल्टर होम्स में आई गर्भवती महिलाओं को विभाग द्वारा जरूरत के अनुसार सुविधाएं उपलब्ध करवाने के साथ-साथ उनका हेल्थ चेकअप भी करवाया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed