फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Panchkula News ›   Rastogi got PWD, Devendra got TCP and Roy got electricity department

रस्तोगी को पीडब्ल्यूडी, राय को बिजली

Wed, 01 Dec 2021 11:22 AM IST
Panchkula Bureau पंचकुला ब्‍यूरो
Updated Wed, 01 Dec 2021 11:22 AM IST
विज्ञापन
Rastogi got PWD, Devendra got TCP and Roy got electricity department
चंडीगढ़। हरियाणा सरकार ने नए मुख्य सचिव की नियुक्ति के साथ ही वरिष्ठ अफसरों के विभागों में बड़ा बदलाव किया है। तत्काल प्रभाव से 16 आईएएस अधिकारियों के नियुक्ति एवं तबादला आदेश जारी किए गए हैं।
विज्ञापन

आईएएस अनुराग रस्तोगी को पीडब्ल्यूडी बीएंडआर, वास्तुकला विभाग का जिम्मा सौंपा गया है। यह विभाग सेवानिवृत्त हुए आईएएस आलोक निगम के पास थे। वह आबकारी एवं कराधान विभाग पहले की तरह संभालेंगे। देवेंद्र सिंह को सिंचाई के साथ ही बेहद अहम महकमे टीसीपी यानि नगर एवं ग्राम आयोजन विभाग सौंपा है। इस विभाग का जिम्मा अपूर्व कुमार सिंह से वापस लिया गया है। बिजली व नवीन एवं नवीकरणीय ऊर्जा का जिम्म एसएन रॉय को दिया है। अभी ये विभाग पीके दास के पास थे।
विज्ञापन

अतिरिक्त मुख्य सचिव वित्त, टीवीएसएन प्रसाद सहकारिता विभाग का अतिरिक्त कार्यभार देखेंगे। अंकुर गुप्ता को खाद्य एवं आपूर्ति मामले विभाग का अतिरिक्त मुख्य सचिव लगाया गया है। जी. अनुपमा को चिकित्सा शिक्षा एवं शोध विभाग भी मिला है। अपूर्व कुमार सिंह को सरकार ने जनस्वास्थ्य एवं अभियांत्रिकी विभाग के प्रधान सचिव की जिम्मेदारी सौंपी है। उनसे एमएसएमई महानिदेशक का कार्यभार वापस ले लिया गया है। खेल व युवा मामले विभाग पहले की तरह उनके पास रहेगा। पंकज अग्रवाल को पशुपालन एवं डेयरी विभाग का जिम्मा मिला है। विकास गुप्ता को एचएसआईआईडीसी के प्रबंध निदेशक की भी बड़ी जिम्मेदारी मिली है। यह जिम्मा अभी आईएएस अनुराग अग्रवाल के पास था। विजय दहिया आयुष्मान भारत हरियाणा स्वास्थ्य सुरक्षा प्राधिकरण के सीईओ का अतिरिक्त कार्यभार देखेंगे। अमनीत पी कुमार को महानिदेशक एमएसएमई का महत्वपूर्ण जिम्मा मिला है। टीएल सत्यप्रकाश श्रमायुक्त का अतिरिक्त कार्यभार देखेंगे। संगीता तेतरवाल को हरियाणा शहरी विकास प्राधिकरण मुख्यालय पंचकूला का प्रशासक लगाया है। मोहम्मद इमरान रजा हरियाणा शहरी विकास प्राधिकरण जोन कार्यालय रोहतक के प्रशासक लगाए गए हैं। मोनिका गुप्ता को सीईओ, फरीदाबाद सिटी ट्रांसपोर्ट सर्विस का जिम्मा मिला है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed