फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Panchkula News ›   rape with woman

प्रॉपर्टी दिखाने का झांसा देकर किया युवती से रेप

Sun, 21 Jul 2019 02:03 AM IST
Panchkula bureau पंचकुला ब्‍यूरो
Updated Sun, 21 Jul 2019 02:03 AM IST
विज्ञापन
rape with woman
जिले में प्रॉपर्टी दिखाने का झांसा देकर दो लोगों ने एक युवती से रेप कर डाला। पीड़िता ने आरोपियों के चंगुल से छूटने के बाद महिला थाना पुलिस को उनके खिलाफ शिकायत दी। थाना पुलिस ने पीड़िता का मेडिकल करवाकर आरोपियों के खिलाफ रेप का केस दर्ज कर उन्हें अरेस्ट करने के प्रयास शुरू कर दिए हैं। पीड़िता ने बताया कि उसकी अस्मत से खिलवाड़ करने के आरोपी सेक्टर-10 निवासी गगनदीप और सेक्टर-11 का रहने वाला गुरजीत है। शनिवार रात तक दोनों आरोपी पुलिस की गिरफ्त से बाहर थे। शिकायतकर्ता पीड़िता ने बताया कि उन्हें एक मकान खरीदना था। इसके चलते दोनों आरोपी उसके संपर्क में आए। आरोपियों ने युवती को एक फायदे की प्रॉपर्टी का झांसा देकर अपने पास बुलाया। युवती ने बताया कि उसे लगा था कि आरोपी उसे प्रॉपर्टी दिखाने के लिए ले जा रहे हैं। लेकिन उन्होंने मकान में ले जाकर इस घिनौने कृत्य का अंजाम दे दिया। थाने की महिला पुलिसकर्मियों ने पीड़िता से पूछताछ कर आरोपियों से संबंधित जानकारी हासिल करने का प्रयास किया। ताकि उन्हें जल्द से जल्द अरेस्ट किया जा सके।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed