फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Panchkula News ›   Ranjit Singh murder case : next hearing in CBI court on April 16, prosecution debate completed

रंजीत सिंह हत्याकांड : सीबीआई की अदालत में अगली सुनवाई 16 अप्रैल को, अभियोजन पक्ष की बहस पूरी

Fri, 09 Apr 2021 01:13 AM IST
Panchkula Bureau पंचकुला ब्‍यूरो
Updated Fri, 09 Apr 2021 01:13 AM IST
विज्ञापन
Ranjit Singh murder case : next hearing in CBI court on April 16, prosecution debate completed
पंचकूला। रंजीत सिंह हत्याकांड के मामले में वीरवार को अभियोजन पक्ष के वकील की ओर से बहस पूरी कर ली गई। अब इसमें अगली सुनवाई के दौरान बचाव पक्ष की ओर से बहस शुरू होगी और अगली सुनवाई 16 अप्रैल को है। सीबीआई के वकील एचपीएच वर्मा ने बताया कि सीबीआई की ओर से रंजीत हत्याकांड में अपने सभी तथ्य रखे गए हैं। अगली सुनवाई में बचाव पक्ष के वकील अपना पक्ष रखेंगे।
विज्ञापन

उक्त मामले में वीरवार को पंचकूला स्थित विशेष सीबीआई अदालत में सुनवाई हुई। इस दौरान हत्या के मामले में मुख्य आरोपी गुरमीत राम रहीम और आरोपी कृष्ण लाल वीडियो कांफ्रेंसिंग के जरिये पेश हुए। वहीं, इस सुनवाई में आरोपी जसबीर सिंह, सबदिल और अवतार सिंह सीबीआई कोर्ट में प्रत्यक्ष रूप से पेश हुए। सीबीआई के वकील एचपीएस वर्मा ने बताया कि पिछली सुनवाई में जो अंतिम जिरह शुरू हुई थी वह वीरवार को भी जारी रही। इस मामले की अगली सुनवाई 16 अप्रैल को होगी। गौरतलब है कि रंजीत हत्याकांड मामले में आखिरी बहस जारी है, और यह बहस पूरी होने के बाद अगले कुछ दिनों में कोर्ट इस मामले में अपना फैसला भी सुना सकती है। बता दें कि रंजीत, आरोपी गुरमीत राम रहीम के सिरसा स्थित डेरा सच्चा सौदा का मैनेजर था और रंजीत की हत्या गोली मारकर की गई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed