फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Panchkula News ›   Rangla Punjab will be created again with courage: Kejriwal

हौसले से फिर बनेगा रंगला पंजाब : केजरीवाल

Thu, 18 Sep 2025 10:47 PM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Thu, 18 Sep 2025 10:47 PM IST
विज्ञापन
Rangla Punjab will be created again with courage: Kejriwal
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

चंडीगढ़। आम आदमी पार्टी के संयोजक अरविंद केजरीवाल ने बाढ़ पीड़ितों की मदद के लिए पंजाब सरकार के मिशन चढ़दीकला को एक प्रेरणादायक मिशन बताया। उनका कहना है कि इस मिशन और लोगों के हौसले से निश्चित तौर पर फिर रंगला पंजाब बनेगा।
उन्होंने एक्स पर पोस्ट कर कहा कि पंजाब की यही पहचान है चाहे कितनी भी बड़ी मुसीबत आ जाए, पंजाबी अपने हौसले और चढ़दीकला के दम पर न सिर्फ खुद को खड़ा करते हैं बल्कि दूसरों को भी हाथ पकड़कर बाहर निकालते हैं। उनके अनुसार अब समय है कि हम सब मिलकर इस मिशन में शामिल हों। टूटे सपनों को फिर से जोड़ें और अपने पंजाब को फिर से रंगला पंजाब बनाएं। देशवासियों को दिल खोलकर पंजाब की मदद करनी चाहिए।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि पंजाब पर इस बार कुदरत ने बहुत बड़ा कहर बरपाया है। खेतों पर रेत की मोटी परत जम गई है, स्कूलों-घरों में कीचड़ भर गया है। लाखों लोग प्रभावित हैं लेकिन यह पंजाब है। यहां के लोग मुश्किलों से टूटते नहीं और मजबूत होकर खड़े होते हैं। पंजाब फिर से खड़ा होगा और पहले से मजबूत होकर। दूसरी ओर, पंजाब के मिशन चढ़दीकलां को तहत मदद के लिए काफी हाथ बढ़ने लगे हैं। देश और विदेश से लोग पंजाब में बाढ़ पीड़ितों की मदद के लिए दिल खोलकर सहायता कर रहे हैं। सीएम रिलीफ फंड में भी 50 करोड़ से अधिक रुपया पहुंच चुका है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed