फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Panchkula News ›   Rajni secured first place in the essay writing competition, while Aryan and Kajal took the second and third spots.

Panchkula News: निबंध लेखन में रजनी प्रथम, आर्यन और काजल रहे दूसरे-तीसरे स्थान पर

Wed, 16 Sep 2026 01:44 AM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Wed, 16 Sep 2026 01:44 AM IST
विज्ञापन
Rajni secured first place in the essay writing competition, while Aryan and Kajal took the second and third spots.
राजकीय महाविद्यालय बरवाला में हिंदी पखवाड़े के तहत हुई प्रतियोगिता, विद्यार्थियों ने उत्साहपूर्वक लिया भाग
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
बरवाला। राजकीय महाविद्यालय बरवाला में हिंदी पखवाड़े के तहत आयोजित निबंध लेखन प्रतियोगिता में रजनी ने प्रथम, आर्यन ने द्वितीय और काजल ने तृतीय स्थान हासिल किया। प्रतियोगिता में विद्यार्थियों ने उत्साहपूर्वक भाग लेते हुए विभिन्न विषयों पर अपने विचार प्रभावी ढंग से प्रस्तुत किए।
प्रतियोगिता का आयोजन प्राचार्य नरेंद्र शिवाच के दिशा-निर्देशन में किया गया। हिंदी विभागाध्यक्ष डॉ. कविता बल्हारा ने बताया कि प्रतियोगिता का उद्देश्य विद्यार्थियों में हिंदी भाषा के प्रति रुचि, रचनात्मकता और लेखन क्षमता को प्रोत्साहित करना था।
विज्ञापन

प्रतियोगिता में निर्णायक मंडल की भूमिका सहायक प्रोफेसर प्रवीण रानी, अरमान और डॉ. वंदना सैनी ने निभाई। हिंदी विभागाध्यक्ष सहायक प्रोफेसर डॉ. कविता बल्हारा ने सभी प्रतिभागियों का उत्साहवर्धन करते हुए कहा कि हिंदी हमारी समृद्ध सांस्कृतिक विरासत और अभिव्यक्ति का सशक्त माध्यम है। उन्होंने विद्यार्थियों को हिंदी के अधिक से अधिक प्रयोग और इसके प्रचार-प्रसार के लिए प्रेरित किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed