{"_id":"696fe707ebd5c2c85708c0b9","slug":"rajinder-alias-zinda-carrying-a-reward-of-rs-55000-arrested-after-swallowing-poison-and-hospitalized-panchkula-news-c-87-1-pan1011-131970-2026-01-21","type":"story","status":"publish","title_hn":"Panchkula News: 55 हजार का इनामी राजिंद्र उर्फ जिंदा गिरफ्तार, निगला जहर, अस्पताल में भर्ती","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Panchkula News: 55 हजार का इनामी राजिंद्र उर्फ जिंदा गिरफ्तार, निगला जहर, अस्पताल में भर्ती
विज्ञापन
आरोपी संगीन अपराधों में वांछित था, उसके खिलाफ लूट, डकैती, हत्या व रंगदारी के कई मामले दर्ज
गिरफ्तारी के दौरान आरोपी से पिस्टल, दो मैगजीन और 10 कारतूस बरामद
संवाद न्यूज एजेंसी
पंचकूला। हरियाणा एसटीएफ यूनिट करनाल की टीम ने बड़ी सफलता हासिल करते हुए 55 हजार रुपये के इनामी मोस्ट वांटेड अपराधी राजिंद्र उर्फ जिंदा को गिरफ्तार किया है। आरोपी को सोमवार रात को माजरी चौक के पास से काबू किया। आरोपी से एक देसी पिस्तौल, दो मैगजीन और 10 कारतूस बरामद किए गए हैं। आरोपी को जैसे ही गिरफ्तार किया उसने जहरीला पदार्थ निगल लिया। उसकी हालत बिगड़ती देख सेक्टर-6 सिविल अस्पताल में भर्ती करवाया गया। आरोपी राजिंद्र उर्फ जिंदा गांव गोंदर, जिला करनाल का निवासी है। आरोपी के खिलाफ थाना सेक्टर-7 आर्म्स एक्ट के तहत मामला दर्ज किया गया है।
9 माह से थी तलाश
एसटीएफ करनाल के अनुसार राजिंद्र उर्फ जिंदा की करीब 9 माह से तलाश थी। इस दौरान भी वह गंभीर आपराधिक वारदात को अंजाम दे रहा था। आरोपी ने साथियों के साथ मिलकर अलग गैंग बनाई है जो लूट, डकैती, हत्या और रंगदारी जैसी वारदात में लिप्त रहा है। पुलिस रिकॉर्ड के मुताबिक आरोपी पर करनाल पुलिस ने 50 हजार रुपये का इनाम घोषित किया था। जबकि कुरुक्षेत्र पुलिस ने 5 हजार रुपये का इनाम रखा था। इस प्रकार कुल 55 हजार रुपये का इनामी लंबे समय से पुलिस की पकड़ से बाहर था।
कोर्ट ने सात दिन के पुलिस रिमांड पर भेजा
एसटीएफ टीम 19 जनवरी को पंचकूला में वांछित अपराधियों की तलाश में मौजूद थी। टीम ने गुप्त सूचना पर एक्टिवा से अ रहे राजिंद्र उर्फ जिंदा को घेराबंदी कर गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तारी के दौरान आरोपी ने कुछ जहरीला पदार्थ खा लिया जिससे उसकी तबीयत बिगड़ गई। इसके बाद उसे सेक्टर-6 नागरिक अस्पताल में भर्ती कराया गया। मंगलवार को अस्पताल से छुट्टी मिलने के बाद आरोपी को कोर्ट में पेश किया गया। जहां से उसे 7 दिन के पुलिस रिमांड पर भेज दिया गया है।
विज्ञापन
कई आपराधिक मामले हैं दर्ज
आरोपी के खिलाफ चोरी, लूट, डकैती, अपहरण, हत्या, रंगदारी और आर्म्स एक्ट समेत कुल 19 से अधिक संगीन मामले दर्ज हैं। प्राथमिक कार्रवाई के बाद आरोपी को आगे की कार्रवाई के लिए सेक्टर-7 पुलिस थाने के हवाले कर दिया गया है। पुलिस अब आरोपी से पूछताछ कर उसके गैंग नेटवर्क और अन्य साथियों की तलाश में जुटी है।