फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Panchkula News ›   Rainwater floods the pandal; staff manage the situation.

Panchkula News: बारिश से पंडाल में भरा पानी, कर्मचारियों ने संभाली व्यवस्था

Sat, 18 Jul 2026 01:18 AM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Sat, 18 Jul 2026 01:18 AM IST
विज्ञापन
Rainwater floods the pandal; staff manage the situation.
लोकार्पण कार्यक्रम से पहले बाल्टियों और वाइपर से निकाला पानी, बैनर पर स्टेशन की तस्वीर नहीं होने की भी रही चर्चा
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
कालका। पुनर्विकसित कालका रेलवे स्टेशन के लोकार्पण कार्यक्रम के दौरान हुई बारिश का असर आयोजन स्थल पर भी देखने को मिला। रेलवे प्रशासन की ओर से लगाए गए वाटरप्रूफ टेंट के बावजूद साइड से पानी पंडाल के अंदर पहुंच गया। इससे कई स्थानों पर बिछे मैट भीग गए और उनमें पानी भर गया।
कार्यक्रम शुरू होने से पहले कर्मचारी वाइपर, बाल्टियों और डिब्बों की मदद से पानी निकालते नजर आए। भीगे मैट और जलभराव के कारण आयोजन की व्यवस्थाओं को दुरुस्त करने में कर्मचारियों को मशक्कत करनी पड़ी।
विज्ञापन

स्टेशन की तस्वीर नहीं होने पर चर्चा
लोकार्पण कार्यक्रम के दौरान मंच पर लगाए गए बैनर को लेकर भी लोगों में चर्चा रही। कार्यक्रम कालका रेलवे स्टेशन के पुनर्विकास से जुड़ा होने के बावजूद बैनर पर स्टेशन की तस्वीर शामिल नहीं थी। कई लोगों का मानना था कि यदि बैनर पर पुनर्विकसित स्टेशन की तस्वीर होती तो कार्यक्रम की थीम और अधिक प्रभावी ढंग से उभरकर सामने आती।
विज्ञापन
विज्ञापन


तैयार रहा हेलीपैड, सड़क मार्ग से पहुंचे मुख्यमंत्री
मुख्यमंत्री के संभावित हेलीकॉप्टर आगमन को देखते हुए रेलवे ग्राउंड में हेलीपैड भी तैयार किया गया था। हालांकि शुक्रवार को मुख्यमंत्री सड़क मार्ग से कार्यक्रम स्थल पहुंचे और निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार लोकार्पण समारोह में शामिल हुए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed