फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Panchkula News ›   QR code will be installed on every e-rickshaw, as soon as it is scanned, complete details of the auto will be in the mobile

Panchkula News: हर ई-रिक्शा पर लगा होगा क्यूआर कोड, स्कैन होते ही ऑटो की पूरी डिटेल होगी मोबाइल में

Sat, 03 Aug 2024 05:46 PM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Sat, 03 Aug 2024 05:46 PM IST
विज्ञापन
QR code will be installed on every e-rickshaw, as soon as it is scanned, complete details of the auto will be in the mobile
अब चालकों को भी रखना होगा ड्राइविंग लाइसेंस
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
जालंधर। कई संगीन मामलों में ऑटो चालकों की संलिप्ता सामने आने के बाद अब जालंधर कमिश्नरेट पुलिस नया कदम उठाने जा रही है। यह पंजाब में पहला जिला होगा, जहां हर ई-रिक्शा पर क्यूआर कोड लगा होगा। ई-रिक्शा पर बैठने वाली सवारी एक क्लिक में ऑटो चालक का ब्यौरा जान लेगी और साथ ही यह भी सामने होगा कि यह ऑटो पुलिस से वैरीफाइड है या नहीं?
इतना ही नहीं, हर ऑटो चालक को ग्रे कलर की शर्ट व साथ में बैच लगाना होगा। उसी नाम प्लेट पर ऑटो की रजिस्ट्रेशन का नंबर भी लगा होगा। अभी तक ई-रिक्शा चालकों के लिए ड्राइविंग लाइसेंस जरूरी नहीं था लेकिन अब जालंधर में बिना डीएल के ई-रिक्शा नहीं चलाई जा सकेगी। कमिश्नर पुलिस स्वप्न शर्मा ने तीन राउंड में ऑटो यूनियनों के प्रमुखों के साथ बैठक कर आने वाली दिक्कतों की जानकारी ली है। लाइसेंस बनाने से लेकर क्यू आर कोड लेने की प्रकिया को सरल बनाया जाएगा।
विज्ञापन

पुलिस कमिश्नर जालंधर के कार्यालय में शहर के ऑटो यूनियनों के प्रमुखों के साथ बैठक में अमनदीप कौर पीपीएस, एडीसीपी ट्रैफिक, ट्रैफिक पुलिस के सभी जोन इंचार्ज (ईआरएस) शामिल हुए और मंथन किया गया। दरअसल, जालंधर में दो बड़ी वारदात हो चुकी हैं, जिससे पुलिस अधिकारियों का माथा ठनका है। इसमें एक डीएसपी की हत्या व दूसरा एक नर्स की। जालंधर में करीब 1200 ई-रिक्शा हैं, जिनमें कई चालक ऐसे हैं जो बाहरी प्रदेशों से आए हुए हैं। उनका न अता है और न ही पता क्योंकि ई-रिक्शा के लिए अभी तक कोई भी दस्तावेज की जरूरत नहीं होती थी लेकिन अब आरसी से लेकर तमाम रूल फॉलो करने होंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

कमिश्नर शर्मा ने बताया कि जिला प्रशासन की देखरेख में शहर में ऑटो चालकों के लिए एक कमेटी बनाई जाएगी। सभी ऑटो चालकों के लिए ड्राइविंग लाइसेंस अनिवार्य किया जाएगा। चालक अपनी पुलिस वेरिफिकेशन को यकीनी बनाएंगे। ऑटो रिक्शा पर एक क्यूआर कोड चिपकाया जाएगा, जिसमें चालक और ऑटो रिक्शा के बारे में जानकारी होगी। सभी ऑटो चालकों के लिए वर्दी अनिवार्य की जाएगी, जिस पर नेम प्लेट लगी होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed