{"_id":"67fec24865997c283a01cb4f","slug":"qazi-11-ganderbal-beat-karnah-tigers-panchkula-news-c-290-1-pkl1068-16641-2025-04-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"Panchkula News: काजी 11 गांदरबल ने कर्नाह टाइगर्स को हराया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Panchkula News: काजी 11 गांदरबल ने कर्नाह टाइगर्स को हराया
विज्ञापन
पंचकूला। हरियाणा विधानसभा के पूर्व अध्यक्ष ज्ञानचंद गुप्ता ने कहा कि युवाओं में खेलों के प्रति रुचि उन्हें नशे से दूर रखने में सहायक होती है। युवाओं को चाहिए कि वे खेलों के प्रति लगाव पैदा करते हुए किसी भी खेल का हिस्सा बनें। नशा खत्म करना हमारी नैतिक व सामाजिक जिम्मेदारी है। ज्ञानचंद गुप्ता ताऊ देवी लाल स्टेडियम सेक्टर-3 पंचकूला में तीजमल क्रिकेट टूर्नामेंट 2025 के शुभारंभ पर खिलाड़ियों को संबोधित कर रहे थे। पहले दिन उन्होंने टॉस करवाकर टूर्नामेंट का शुभारंभ करवाया और खिलाड़ियों से मुलाकात की।
पंकज लिद्दो एवं विपिन लिद्दो ने बताया कि कुल 16 टीमें टूर्नामेंट में भाग ले रही हैं। पहले दिन काजी 11 गांदरबल ने कर्नाह टाइगर्स को हराया। काजी 11 गांदरबल ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 19.5 ओवर में 10 विकेट खोकर 190 रन बनाए, जबकि कर्नाह टाइगर्स की टीम 13 ओवर 10 विकेट खोकर मात्र 64 रन ही बना पाई। दूसरा मैच ग्रीन शिवालिक क्रिकेट अकादमी और प्रूडेंशियल क्रिकेट क्लब के बीच हुआ। ग्रीन शिवालिक क्रिकेट अकादमी ने 20 ओवर में 7 विकेट खोकर 178 रन बनाए, जबकि प्रूडेंशियल क्रिकेट क्लब ने मात्र दो विकेट खोकर 17.4 ओवर में 179 रन बना लिए। सर्वाधिक प्रूडेंशियल क्रिकेट क्लब के अंकुश राठी ने 53 बाल में 102 रन बनाए। टूर्नामेंट पूरी तरह से नाकआउट है। टीमों से किसी भी तरह का प्रवेश शुल्क नहीं लिया है। सभी खिलाड़ियों को अलग-अलग टीशर्ट दी जाएंगी। पंकज और विपिन लिद्दो के अनुसार फाइनल में विजेता टीम को 2 लाख 21 हजार रुपये, रनरअप को 1 लाख 21 हजार रुपये और तीसरी रनरअप को 51000 रुपये का नकद पुरस्कार मिलेगा। इसके अलावा हर मैच में मैन आफ द मैच, बैट्समैन आफ द मैच, बाॅलर आफ द मैच और प्लेयर आफ द टूर्नामेंट का भी नकद पुरस्कार दिया जाएगा। फाइनल मैच 26 अप्रैल 2025 को होगा।
अगर खेलते समय खिलाड़ी चोटिल हो जाते हैं तो आयोजन स्थल पर प्राथमिक उपचार या फिजियोथेरेपिस्ट भी उपलब्ध है। इसमें पंजाब क्रिकेट एसोसिएशन के 2 अंपायर हैं। 2 स्कोरर और 2 कमेंटेटर होंगे जो मैच को आगे बढ़ाने में मदद करेंगे। टूर्नामेंट के दौरान 16, 18, 22, 23, 24 और 26 अप्रैल को मैच खेले जाएंगे। इस अवसर पर राजेंद्र नूनीवाल, एसपी गुप्ता, सुभाष बंसल, बाल कृष्ण वर्मा, रजनीश कुमार, विनय अरोड़ा, नीतिन गर्ग, रंजीत, पुनीत रावल, अतुल गर्ग सहित अन्य उपस्थित रहे।