{"_id":"66e0b1dd56eb6d4f0d0940da","slug":"pwd-employees-will-protest-if-their-demands-are-not-met-till-wednesday-panchkula-news-c-87-1-pan1007-115469-2024-09-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"Panchkula News: बुधवार तक मांगें न मानीं को पीडब्ल्यूडी कर्मचारी करेंगे धरना-प्रदर्शन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Panchkula News: बुधवार तक मांगें न मानीं को पीडब्ल्यूडी कर्मचारी करेंगे धरना-प्रदर्शन
विज्ञापन
हरियाणा पीडब्ल्यूडी कर्मचारी संघ की यूनियन मीटिंग मंगलवार को जिला प्रधान सतीश शर्मा रत्तेवाली की अध्यक्षता में यूनियन कार्यालय रायपुररानी में आयोजित की गई।
इस बैठक में कर्मचारियों ने बड़ी संख्या में भाग लिया और अपनी समस्याओं और मांगों को लेकर चर्चा की। इस मौके पर कर्मचारी गौरव डब्ल्यूपीओ समेत कई कर्मचारियों ने यूनियन की सदस्यता ग्रहण की। बैठक में कई प्रमुख मुद्दों पर चर्चा की गई, जिसमें वेतन बढ़ोतरी, प्रमोशन की समस्याएं और कार्यस्थल पर सुधार की आवश्यकता शामिल थीं।
सतीश शर्मा ने कहा कि कर्मचारियों के हितों की अनदेखी किसी भी हालत में बर्दाश्त नहीं की जाएगी। कर्मचारियों की बची मांगों को भी जल्द पूरा करने के लिए यूनियन एक्सईएन समीर शर्मा से मिलकर ठोस कदम उठाएगी। यदि बुधवार तक पिंजौर एसडीओ की ओर से यूनियन की लंबित मांगों को नहीं माना गया, तो यूनियन पिंजौर जनस्वास्थ्य विभाग के सामने धरना-प्रदर्शन करेगी।