फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Panchkula News ›   Punjab's Counter-Intelligence steps up vigilance, sifting through old cases.

Panchkula News: पंजाब की काउंटर इंटेलिजेंस ने बढ़ाई सतर्कता, पुराने मामलों को खंगाल रही

Fri, 03 Apr 2026 01:59 AM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Fri, 03 Apr 2026 01:59 AM IST
विज्ञापन
Punjab's Counter-Intelligence steps up vigilance, sifting through old cases.
चंडीगढ़। चंडीगढ़ में पंजाब भाजपा मुख्यालय में बुधवार को हुए हैंड ग्रेनेड हमले के बाद पंजाब की काउंटर इंटेलिजेंस व एजीटीएफ ने सतर्कता बढ़ा दी है। पंजाब पुलिस की ये दोनों इकाइयां भी कुछ पुराने मामलों को खंगालते हुए इस घटना पर बराबर नजर बनाए हुए हैं क्योंकि घटना को अंजाम देने के बाद आरोपियों के मोहाली भागने की आशंका जताई जा रही है।
विज्ञापन

उधर, चंडीगढ़ पुलिस ने भी इस मामले में पंजाब पुलिस की मदद मांगी है। पुलिस के एक अधिकारी ने बताया कि पंजाब और चंडीगढ़ पुलिस पूरे समन्वय के साथ इस मामले में काम कर रही हैं। पंजाब पुलिस के डीजीपी गौरव यादव भी लगातार इस मामले में अपडेट ले रहे हैं।
विज्ञापन

18 मार्च को काउंटर इंटेलिजेंस बठिंडा ने दो आरोपियों को हैंड ग्रेनेड के साथ गिरफ्तार किया था। प्रारंभिक जांच में यह सामने आया था ये हैंडग्रेनेड सीमा पार पाकिस्तान से लाए गए थे। स्टेट स्पेशल ऑपरेशन सेल दोनों आरोपियों से पूछताछ के बाद जांच आगे बढ़ा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

पुलिस इन आरोपियों के पंजाब और पंजाब के बाहर के कनेक्शन को खंगाल रही है। यह भी पता लगाने की कोशिश की जा रही है कि क्या इनका कोई कनेक्शन चंडीगढ़ में हुए हैंड ग्रेनेड हमले से तो नहीं है। हैंड ग्रेनेड और इनके साथ पकड़े गए आरोपियों से जुड़े पुराने अन्य मामलों को भी पंजाब पुलिस खंगाल रही है।
भाजपा ने जारी की पंजाब में हमलों की सूची

पंजाब भाजपा ने इस मामले में साल 2022 से लेकर अब तक पंजाब में हुए हैंड ग्रेनेड, आरपीजी और आईईडी हमलों की सूची जारी की है। इस संदर्भ में प्रेसवार्ता करते हुए पार्टी के प्रदेश कार्यकारी अध्यक्ष अश्वनी शर्मा समेत अन्य नेताओं ने बताया कि 10 मई 2022 को मोहाली स्थित पंजाब पुलिस इंटेलिजेंस मुख्यालय पर आरपीजी हमला हुआ था। उसके बाद 10 दिसंबर को सरहाली (तरनतारन) पुलिस स्टेशन पर आरपीजी अटैक हुआ। वर्ष 2023 में 9 जनवरी को गुमटाला (अमृतसर) पुलिस पोस्ट के बाहर धमाका हुआ। 15 जनवरी को जैतीपुर (अमृतसर) में हैंड ग्रेनेड फेंका गया। नवंबर 2023 में अमृतसर/गुरदासपुर में पुलिस पोस्टों पर ग्रेनेड हमले हुए।
वर्ष 2024 में 23 नवंबर को अजनाला (अमृतसर) पुलिस स्टेशन के बाहर आईईडी लगाया गया। 29 नवंबर को गुरबख्श नगर (अमृतसर) में बंद पुलिस पोस्ट के पास धमाका हुआ। 2 दिसंबर को काठगढ़ (नवांशहर) में नाकाम ग्रेनेड फेंका गया। 4 दिसंबर को मजीठा (अमृतसर) पुलिस स्टेशन के बरामदे में धमाका हुआ। 13 दिसंबर को घनिए के बंगा (बटाला) में ग्रेनेड फेंका गया जो फटा नहीं। 17 दिसंबर को इस्लामाबाद (अमृतसर) पुलिस स्टेशन के पास धमाका हुआ। 18-20 दिसंबर के बीच कलानौर (गुरदासपुर) में ग्रेनेड हमले हुए। वर्ष 2025 में 9 जनवरी को गुमटाला (अमृतसर) पुलिस चौकी के बाहर धमाका हुआ।

जनवरी से मार्च 2025 के दौरान सीमावर्ती क्षेत्रों में लगातार ग्रेनेड/आईईडी हमलों की कोशिशें हुईं। 6-7 अप्रैल को किला लाल सिंह (बटाला) पुलिस स्टेशन पर आरपीजी/ग्रेनेड हमला हुआ। 7 अप्रैल को जालंधर में भाजपा नेता व पूर्व मंत्री मनोरंजन कालिया के घर के बाहर ग्रेनेड फेंका गया। 16-17 जून को गुरदासपुर/अमृतसर/मजीठा में पुलिस पोस्टों पर ग्रेनेड हमले हुए। 25 नवंबर को गुरदासपुर सिटी पुलिस स्टेशन पर हैंड ग्रेनेड फेंका गया। 1-4 दिसंबर के बीच गुरदासपुर में पी-86 ग्रेनेड बरामद किए गए। वर्ष 2026 में मार्च 2026 में अमृतसर के भिंडी सैदां पुलिस स्टेशन के बाहर देर रात लगभग 1:30 बजे धमाका हुआ (ग्रेनेड/आईईडी होने का संदेह)।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed