फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Panchkula News ›   Punjab School Education Board ran contrary to the orders of the Chief Minister

मुख्यमंत्री के आदेशों के विपरीत चला पंजाब स्कूल शिक्षा बोर्ड

Tue, 09 Nov 2021 08:03 PM IST
Panchkula Bureau पंचकुला ब्‍यूरो
Updated Tue, 09 Nov 2021 08:03 PM IST
विज्ञापन
Punjab School Education Board ran contrary to the orders of the Chief Minister
पंजाब स्कूल शिक्षा बोर्ड मुख्यमंत्री चरणजीत सिंह चन्नी के आदेशों के विपरीत चल दिया है। सहकारी बैंकों के जरिये सरकारी लेनदेन के सरकारी आदेश के बाद भी बोर्ड प्राइवेट बैंक में खाता खुलवा रहा है। बोर्ड ने सरकारी योजनाओं का लाभ लेने के लिए प्राइवेट बैंक में खाता खोलने के आदेश जारी कर दिए हैं।
विज्ञापन

हाल ही में मुख्यमंत्री ने सार्वजनिक मंच से एलान किया था कि सरकारी पैसे का सारा लेनदेन निजी बैंकों की जगह सहकारी बैंकों से किया जाएगा। इस फैसले को लागू करने के लिए जल्द ही प्रस्ताव लाकर पंजाब कैबिनेट की मंजूरी दी जाएगी। उन्होंने कहा था कि सरकारी संस्थाओं के साथ-साथ अर्ध सरकारी संस्थाओं का लेनदेन भी सहकारी बैंकों से सुनिश्चित किया जाएगा। साथ ही फैसले को 15 दिनों में लागू करने का आश्वासन मुख्यमंत्री ने दिया।
विज्ञापन

उपमुख्यमंत्री सुखजिंदर सिंह रंधावा ने इस फैसले को सहकारी बैंकों के लिए मील का पत्थर बताया था। इसके बाद भी पंजाब स्कूल शिक्षा बोर्ड ने यह आदेश जारी किया है। बोर्ड के जारी किए गए आदेशों में कहा गया है कि सभी राज्य स्तर, जिला स्तर, आहार स्तर, ब्लॉक स्तर और स्कूल स्तर के बैंक खाते एक ही बैंक में होंगे। यह सभी खाते जीरो बैलेंस के साथ शुरू होंगे। आदेशों में कहा गया है कि खाता खुलवाने के बाद प्रधान कार्यालय को ईमेल के द्वारा सूचित किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed