फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Punjab School Education Board abolished 435 posts, employees union challenged

पंजाब स्कूल एजुकेशन बोर्ड ने खत्म कर दिए 435 पद, कर्मचारी यूनियन ने हाईकोर्ट में दी चुनौती

Fri, 19 Jun 2020 12:19 PM IST
पंचकुला ब्‍यूरो अमर उजाला, चंडीगढ़
अमर उजाला, चंडीगढ़ Published by: पंचकुला ब्‍यूरो Updated Fri, 19 Jun 2020 12:19 PM IST
विज्ञापन
Punjab School Education Board abolished 435 posts, employees union challenged
पंजाब हरियाणा हाईकोर्ट
पंजाब स्कूल एजुकेशन बोर्ड (पीएसईबी) द्वारा प्रमोशन के माध्यम से मिलने वाले 435 पदों को समाप्त करने के फैसले को कर्मचारी यूनियन ने पंजाब हरियाणा हाईकोर्ट में चुनौती दी है। इसके साथ ही बोर्ड की 15 मई की बैठक में स्पेशल अलाउंस खत्म करने के फैसले को भी चुनौती दी गई है। हाईकोर्ट ने पंजाब सरकार और शिक्षा बोर्ड को नोटिस जारी कर जवाब तलब कर लिया है।
विज्ञापन


याचिकाकर्ता एसोसिएशन ने हाईकोर्ट को बताया कि 15 मई को हुई बैठक में 435 पदों को समाप्त करने का निर्णय ले लिया गया जबकि बैठक के एजेंडे में यह विषय शामिल नहीं था और इसे टेबल एजेंडा के रूप में रखा गया। याची ने कहा कि यदि इन पदों को समाप्त कर दिया गया तो कई कर्मचारियों से प्रमोशन का हक छिन जाएगा।
विज्ञापन


पंजाब बोर्ड की फर्जी डेटशीट से मच गई विद्यार्थियों में खलबली, कड़ी कार्रवाई करेगा पीएसईबी
विज्ञापन
विज्ञापन


याचिकाकर्ता ने बताया कि नियम के अनुरूप यदि पद रिक्त भी हैं तो भी उन्हें समाप्त नहीं किया जा सकता। इसके साथ ही यह भी बताया कि पंजाब सरकार ने बोर्ड को 334 करोड़ रुपये दिए हैं। ऐसे में बोर्ड के समक्ष वित्तीय संकट की स्थिति नहीं है। साथ ही कहा कि स्पेशल अलाउंस को खत्म करने का फैसला बिना कर्मचारियों का पक्ष सुने ले लिया गया जो कानून की नजर में सही नहीं है।

हाईकोर्ट ने याचिकाकर्ता का पक्ष सुनने के बाद पंजाब सरकार और स्कूल एजुकेशन बोर्ड को नोटिस जारी करते हुए जवाब तलब कर लिया है। हाईकोर्ट ने कहा कि आदेश पर रोक लगाने को लेकर अगली सुनवाई पर पंजाब सरकार और बोर्ड का पक्ष सुनने के बाद निर्णय लिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed