फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Panchkula News ›   Punjab ready for strong business partnership with UK: Mann

यूके के साथ मजबूत व्यावसायिक साझेदारी को पंजाब तैयार : मान

Wed, 17 Dec 2025 01:50 AM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Wed, 17 Dec 2025 01:50 AM IST
विज्ञापन
Punjab ready for strong business partnership with UK: Mann
चंडीगढ़। पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने कहा कि पंजाब पारंपरिक और उभरते हुए नए क्षेत्रों में यूके के साथ मजबूत व्यावसायिक साझेदारी के लिए इच्छुक है। राज्य ने सहयोग के पांच प्रमुख क्षेत्रों उच्च शिक्षा, टेक्सटाइल, इंजीनियरिंग, ऑटो कंपोनेंट्स, कृषि और फूड प्रोसेसिंग के साथ-साथ फार्मास्युटिकल एवं स्वास्थ्य सेवाएं, सूचना प्रौद्योगिकी और व्यावसायिक सेवाओं जैसे उभरते क्षेत्रों की भी पहचान की है।
विज्ञापन

सीएम मंगलवार को उद्योग भवन में पंजाब-यूके रणनीतिक संवाद सत्र की अध्यक्षता करते हुए संबोधित कर रहे थे। इस दौरान ब्रिटिश डिप्टी हाई कमिश्नर अल्बा समैरिग्लियो व यूके से जुड़ीं विभिन्न बहुराष्ट्रीय कंपनियों के प्रतिनिधि मौजूद रहे।
विज्ञापन

सीएम ने बताया कि राज्य में पांच हवाई अड्डों व मजबूत राष्ट्रीय राजमार्ग संपर्कों के साथ विश्वस्तरीय और सुदृढ़ कनेक्टिविटी नेटवर्क उपलब्ध है, जो घरेलू और अंतरराष्ट्रीय बाजारों तक निर्बाध पहुंच सुनिश्चित करता है। पंजाब के पास अत्यधिक कुशल कार्य बल है, जो हर क्षेत्र के विकास की कुंजी है। पंजाब तुलनात्मक रूप से किफायती और शांतिपूर्ण श्रम बल उपलब्ध कराता है, जो इसे निवेश के लिए एक पसंदीदा गंतव्य बनाता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि राज्य में एकीकृत निवेश प्रणाली मौजूद है और इन्वेस्ट पंजाब सिंगल-विंडो सिस्टम के रूप में कार्य करता है, जो डीम्ड अप्रूवल तंत्र के साथ निर्धारित समय-सीमा में सभी आवश्यक मंजूरियां प्रदान करता है, जिससे निवेशकों का विश्वास मजबूत होता है।

मुख्यमंत्री ने यूके के निवेशकों को मोहाली में आयोजित होने वाले पंजाब प्रगतिशील निवेशक सम्मेलन (पीपीआईएस), 2026 में भाग लेने का आमंत्रण देते हुए इस दौरान एक विशेष यूके केंद्रित सत्र का प्रस्ताव रखा। सीएम के साथ उद्योग मंत्री संजीव अरोड़ा व अन्य अफसर मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed