{"_id":"67f2d29b84968595cf0d9975","slug":"punjab-polices-war-against-drugs-continues-54-drug-smugglers-arrested-after-337-raids-panchkula-news-c-16-1-pkl1082-676633-2025-04-07","type":"story","status":"publish","title_hn":"Panchkula News: पंजाब पुलिस का ‘युद्ध नशों के विरूद्ध’ जारी, 337 छापों के बाद 54 नशा तस्कर गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Panchkula News: पंजाब पुलिस का ‘युद्ध नशों के विरूद्ध’ जारी, 337 छापों के बाद 54 नशा तस्कर गिरफ्तार
विज्ञापन
चंडीगढ़। पंजाब पुलिस का ‘युद्ध नशों के विरूद्ध’ अभियान 37वें दिन भी जारी रहा। रविवार को पंजाब पुलिस ने 337 स्थानों पर छापे मारे और इस दौरान प्रदेश भर में 37 एफआईआर दर्ज करने के बाद 54 नशा तस्करों को गिरफ्तार किया गया। इस प्रकार महज 37 दिन में गिरफ्तार किए गए कुल नशा तस्करों की संख्या अब 5169 हो गई है।
पुलिस टीमों ने गिरफ्तार किए गए नशा तस्करों के कब्जे से 411 ग्राम हेरोइन, 1617 नशीली गोलियां और 34400 रुपये ड्रग मनी भी बरामद की है। यह ऑपरेशन डायरेक्टर जनरल ऑफ पुलिस (डीजीपी) पंजाब गौरव यादव के निर्देश पर प्रदेश के सभी 28 पुलिस जिलों में एक साथ चलाया गया।
स्पेशल डीजीपी कानून और व्यवस्था अर्पित शुक्ला ने बताया कि 66 सीनियर अधिकारियों की निगरानी में 900 से अधिक पुलिस कर्मचारियों की 150 से अधिक पुलिस टीमों ने राज्य भर में छापे मारे और दिनभर चले इस ऑपरेशन के दौरान 364 संदिग्ध व्यक्तियों की जांच की गई।