फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Panchkula News ›   Punjab Police launched checking campaign on the occasion of Independence Day

Panchkula News: पंजाब पुलिस ने स्वतंत्रता दिवस के चलते चलाया चेकिंग अभियान

Sun, 04 Aug 2024 04:20 AM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Sun, 04 Aug 2024 04:20 AM IST
विज्ञापन
Punjab Police launched checking campaign on the occasion of Independence Day
चंडीगढ़। स्वतंत्रता दिवस के चलते पंजाब पुलिस ने राज्य भर में सुरक्षा बढ़ा दी है, जिसके तहत शनिवार को पुलिस की तरफ से एक विशेष ऑपरेशन ‘ऑपरेशन सील-7’ चलाया गया। इसके तहत सीमावर्ती जिलों में प्रवेश करने या बाहर जाने वाले सभी वाहनों की चेकिंग की गई। यह ऑपरेशन पुलिस महानिदेशक (डीजीपी) पंजाब गौरव यादव के निर्देशानुसार सुबह 7 से दोपहर 1 बजे तक चलाया गया। इसका उद्देश्य नशा, शराब तस्करों और अन्य समाज विरोधी तत्वों की गतिविधियों पर नजर रखना था।विशेष डीजीपी लॉ एंड ऑर्डर अर्पित शुक्ला ने बताया कि ऑपरेशन के दौरान राज्य की सभी एंट्री पॉइंट पर 3668 वाहनों की जांच की गई, जिनमें से 139 का चालान किया गया और 12 को जब्त किया गया। पुलिस ने 14 व्यक्तियों को गिरफ्तार कर 14 एफआईआर दर्ज कीं। इस दौरान पुलिस टीमों ने 431 संदिग्ध व्यक्तियों को पूछताछ के लिए हिरासत में भी लिया।
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि चेकिंग के दौरान पटियाला पुलिस ने बड़ी सफलता हासिल करते हुए हथियारों की खेप की डिलीवरी करने जा रहे हथियारों के तस्कर तरुण को पकड़ा है, जो राजस्थान के श्री गंगानगर का निवासी है। पुलिस टीमों ने उसके पास से .32 बोर के 4 पिस्तौल समेत मैगजीन बरामद किए हैं और आगे की पूछताछ की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed