{"_id":"6165ed808ebc3ea188796464","slug":"punjab-police-arrested-eight-persons-for-smuggling-paddy-panchkula-news-pkl429846527","type":"story","status":"publish","title_hn":"पंजाब पुलिस ने धान तस्करी में आठ व्यक्ति किए गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पंजाब पुलिस ने धान तस्करी में आठ व्यक्ति किए गिरफ्तार
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
चंडीगढ़। उपमुख्यमंत्री सुखजिंदर सिंह रंधावा के निर्देश पर पंजाब पुलिस ने अन्य राज्यों से धान/चावल की गैर-कानूनी तस्करी के विरुद्ध कार्रवाई शुरू करते हुए राज्य में धान की फसल की खरीद 3 अक्तूबर, 2021 से शुरू होने से अब तक अपनी उपज बेचने की कोशिश करने वाले 16 व्यक्तियों के विरुद्ध आठ एफआईआर दर्ज की हैं।
डीजीपी इकबाल प्रीत सिंह सहोता ने मंगलवार को बताया कि पुलिस द्वारा मानसा, पटियाला, कपूरथला, तरनतारन और संगरूर समेत विभिन्न जिलों में 8 व्यक्तियों को गिरफ्तार भी किया गया है। उनके पास से 7260 क्विंटल धान की फसल/चावल और सात वाहन/ट्रक जब्त किए गए हैं। कुछ लोग अन्य राज्यों से सस्ते भाव पर धान की फसल लाकर पंजाब में अनधिकृत स्टोरेज या फिर न्यूनतम समर्थन मूल्य (एमएसपी) पर बेचने की कोशिश कर रहे हैं, ताकि नकली बिलिंग आदि जैसे गलत कामों को अंजाम दिया जा सके।
डीजीपी ने बताया कि राज्य में किसी भी तरह की धान की गैर-कानूनी आमद को रोकने के लिए 94 अंतरराज्यीय नाके लगाने के अलावा पंजाब पुलिस की विभिन्न टीमें राज्य की सरहदों पर तैनात की गई हैं। विशेष चेकिंग के दौरान पुलिस टीमों द्वारा राज्य भर में 1500 से अधिक वाहनों/ट्रकों की चेकिंग की गई है। कल्याण विभाग के एडीजीपी वी. नीरजा को राज्य में अनाधिकृत अनाज और धान की रोकथाम के लिए अंतरराज्यीय नाकों की निगरानी करने के लिए नियुक्त किया गया है। अब तक कुल 2,17,547 टन धान की खरीद की जा चुकी है।