फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Panchkula News ›   Punjab ministers got permanent residence, government allotted new cells

पंजाब के मंत्रियों को मिला स्थायी ठिकाना, सरकार ने आवंटित की नई कोठियां

Wed, 30 Mar 2022 01:24 AM IST
Panchkula Bureau पंचकुला ब्‍यूरो
Updated Wed, 30 Mar 2022 01:24 AM IST
विज्ञापन
Punjab ministers got permanent residence, government allotted new cells
चंडीगढ़। पंजाब की नई सरकार में शपथ लेने के 13 दिन बाद अब मंत्रियों को चंडीगढ़ में स्थायी ठिकाना मिल गया है। पंजाब सरकार की ओर से सभी नए मंत्रियों को कोठियाें का आवंटन कर दिया है। वित्त मंत्री हरपाल सिंह चीमा सहित सभी वरिष्ठ मंत्रियों को सिटीब्यूटीफुल के सेक्टर 2 में आवास मिले हैं।
विज्ञापन

अभी तक कोई मंत्री पंजाब भवन को अस्थायी ठिकाना बनाए हुए था तो कोई विधायक निवास को अपने आशियाने का प्रयोग कर रहा था। अभी मुख्यमंत्री भगवंत मान के मंत्रिमंडल में 10 मंत्रियों की घोषणा की गई है। सात और मंत्रियों की घोषणा अभी संभावित है। हालांकि शपथ के बाद मंगलवार को मुख्यमंत्री भगवंत मान के निर्देश पर सभी मंत्रियों को चंडीगढ़ में कोठियां आवंटित कर दी गई हैं। अब आप के नेता जो मंत्री बन चुके हैं उनके घर का पता बदल चुका है।
विज्ञापन

सरकार की ओर से जारी की गई सूची के अनुसार हरपाल चीमा, मीत हेयर और डॉ. बलजीत कौर को चंडीगढ़ के सेक्टर दो में क्रमश: 47, 43 और 10 नंबर की कोठी आवंटित की गई है। अन्य सात मंत्रियों को सेक्टर-39 में कोठियां आवंटित की गई हैं। इनमें कैबिनेट मंत्री डा. विजय सिंगला को 951 नंबर, कुलदीप सिंह धालीवाल को 952, हरजोत बैंस को 953 नंबर, हरभजन सिंह को 954 और ब्रह्म शंकर को 957, लालजीत सिंह भुल्लर को 955 और लाल चंद कटारूचक को 956 नंबर आवास मिला है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed