{"_id":"6074b3bf8ebc3ecabd5256c8","slug":"punjab-has-the-highest-number-of-3477-cases-of-infection-in-a-single-day-52-deaths-bureau-news-pkl410176278","type":"story","status":"publish","title_hn":"कोरोना वायरस : पंजाब के 17 जिलों में 52 मरीजों की मौत, एक दिन में सर्वाधिक 3477 पॉजिटिव मिले","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कोरोना वायरस : पंजाब के 17 जिलों में 52 मरीजों की मौत, एक दिन में सर्वाधिक 3477 पॉजिटिव मिले
Tue, 13 Apr 2021 12:14 PM IST
पंचकुला ब्यूरो
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
Published by: पंचकुला ब्यूरो
Updated Tue, 13 Apr 2021 12:14 PM IST
सार
विभिन्न अस्पतालों में स्वास्थ्य लाभ लेने के बाद 240798 लोग ठीक हो चुके हैं। सूबे में 27866 सक्रिय मामले पहुंच चुके हैं।
विज्ञापन
कोरोना की जांच के लिए सैंपल लेता स्वास्थ्य कर्मी।
- फोटो : अमर उजाला (फाइल फोटो)
विस्तार
पंजाब के 22 जिलों में सोमवार को कोरोना संक्रमण के रिकॉर्ड 3477 मामले सामने आए हैं। 17 जिलों में 52 संक्रमितों की मौत हो गई। 45 संक्रमितों की हालत गंभीर बनी हुई है। 7559 संक्रमितों की पंजाब में अब तक मौत हो चुकी है।
विज्ञापन
स्वास्थ्य विभाग के अनुसार अब तक 6368902 लोगों के सैंपल लिए जा चुके हैं, जिनमें 276223 लोगों की रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। विभिन्न अस्पतालों में स्वास्थ्य लाभ लेने के बाद 240798 लोग ठीक हो चुके हैं। सूबे में 27866 सक्रिय मामले पहुंच चुके हैं। 360 संक्रमितों को सांस लेने में परेशानी होने पर ऑक्सीजन सपोर्ट पर रखा गया है।
विज्ञापन
सोमवार को अमृतसर में 8, फरीदकोट में 2, फतेहगढ़ साहिब में 1, फाजिल्का में 1, फिरोजपुर में 1, गुरदासपुर में 5, होशियारपुर में 8, जालंधर में 5, कपूरथला में 3, लुधियाना में 5, एसएएस नगर में 1, मुक्तसर में 1, पठानकोट में 2, पटियाला में 5, रोपड़ में 2, एसबीएस नगर में 1 और तरनतारन में 1 मरीज की मौत हो गई।
विज्ञापन