{"_id":"5e28b01e8ebc3e4b2b120624","slug":"punjab-haryana-distanced-from-tribune-flyover-panchkula-news-pkl3640393132","type":"story","status":"publish","title_hn":"ट्रिब्यून फ्लाईओवर पर पंजाब-हरियाणा ने झाड़ा पल्ला, बोले- चंडीगढ़ की समस्या, वही समझें","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ट्रिब्यून फ्लाईओवर पर पंजाब-हरियाणा ने झाड़ा पल्ला, बोले- चंडीगढ़ की समस्या, वही समझें
Thu, 23 Jan 2020 11:52 AM IST
पंचकुला ब्यूरो
अमर उजाला, चंडीगढ़
अमर उजाला, चंडीगढ़
Published by: पंचकुला ब्यूरो
Updated Thu, 23 Jan 2020 11:52 AM IST
विज्ञापन
अधिकारियों की बैठक
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
यूटी गेस्ट हाउस में प्रशासक वीपी सिंह बदनौर की अध्यक्षता में हुई पंजाब, हरियाणा और चंडीगढ़ के अधिकारियों की बैठक में ट्रिब्यून फ्लाईओवर का मुद्दा भी गरमाया। बैठक के दौरान एडवाइजर मनोज परिदा ने ट्रिब्यून फ्लाईओवर पर पंजाब और हरियाणा के अधिकारियों से सहमति लेने का प्रयास किया, लेकिन दोनों ही प्रदेश के अधिकारियों ने पल्ला झाड़ते हुए कहा कि यह चंडीगढ़ की समस्या है, इससे उनका कोई लेनादेना नहीं है। इसके लिए चंडीगढ़ ही हल निकाले।
बैठक में ट्रिब्यून फ्लाईओवर के मुद्दे पर पंजाब के मुख्य सचिव ने कहा कि ट्रिब्यून फ्लाईओवर बनाने का मामला चंडीगढ़ प्रशासन का है और इस पर अंतिम फैसला भी यहां के ही अधिकारियों को करना है। इसमें पंजाब कोई दखल नहीं दे सकता है। पंजाब की तरफ से कहा गया कि चंडीगढ़ प्रशासन को तय करना है कि वह किस प्रकार शहर में ट्रैफिक की समस्या का समाधान करते हैं और इसके लिए क्या प्रबंध करने हैं।
बैठक में हरियाणा की मुख्य सचिव ने चंडीगढ़ प्रशासन को सुझाव दिया कि वह ट्रिब्यून चौक को हटाकर, वहां पर लाल बत्ती लगाकर एक प्रयोग करके देख सकते हैं। उन्होंने सेक्टर 17/18/8/9 की लाल बत्ती का उदाहरण दिया। पंजाब की तरफ से कहा गया कि ट्रिब्यून चौक चंडीगढ़ के क्षेत्र में आता है, इसलिए पंजाब इस मामले में दखल नहीं दे सकता है। अब फिर से चंडीगढ़ के पाले में गेंद आ गई है। फ्लाईओवर को लेकर फिर असमंजस की स्थिति बन गई है।
विज्ञापन
पंजाब एंड हरियाणा हाईकोर्ट ने दिए थे निर्देश
पंजाब और हरियाणा हाईकोर्ट ने ट्रिब्यून फ्लाईओवर के मामले में सुनवाई के दौरान कहा था कि ट्रैफिक की समस्या सिर्फ चंडीगढ़ की समस्या नहीं है। पंजाब और हरियाणा भी इस समस्या से जूझ रहे हैं। ऐसे में इन दोनों राज्यों की जिम्मेदारी बनती है कि वह चंडीगढ़ में बढ़ रहे ट्रैफिक को दूूर करने के लिए कोई ठोस कदम उठाएं। हाईकोर्ट ने चंडीगढ़ प्रशासन को यह सुझाव दिया था कि पंजाब और हरियाणा के साथ मिलकर कोई व्यापक प्लान तैयार करें, जिससे कि ट्राइसिटी की समस्या दूर हो सके।
कोरोना वायरस की स्क्रीनिंग के लिए एयरपोर्ट पर लगेगा काउंटर
बैठक में पंजाब व हरियाणा के सीनियर अधिकारियों ने सुझाव दिया कि वर्तमान में चीन के कोरोना वायरस की स्क्रीनिंग के लिए चंडीगढ़ इंटरनेशनल एयपोर्ट पर विशेष काउंटर लगाया जाए। चंडीगढ़ में भी चीन की यात्रा से वापस आने वाले लोगों की स्क्रीनिंग करने को कहा गया। इससे कोरोना वायरस की जांच एवं पीड़ित मरीजों को आइसोलेशन वार्डों में रखा जा सके। बैठक में तीनों प्रदेशों के अधिकारियों को इस वायरस से अलर्ट रहने को कहा गया ताकि समय रहते इससे बचाव हो सके।