{"_id":"692f47f0974fb69ca109ebd5","slug":"punjab-government-to-focus-on-improving-sex-ratio-panchkula-news-c-16-1-knl1001-886903-2025-12-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"Panchkula News: पंजाब में लिंगानुपात सुधार पर जोर देगी सरकार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Panchkula News: पंजाब में लिंगानुपात सुधार पर जोर देगी सरकार
विज्ञापन
चंडीगढ़। पंजाब में सुधर रही लिंगानुपात की स्थिति के मद्देनजर सरकार उत्साहित दिख रही है। तीन साल के भीतर सूबे का लिंगानुपात बेहतर हुआ है। इसी के मद्देनजर सरकार अब सुधार संबंधी प्रयासों पर और जोर देगी।
इसी के चलते सूबे के स्वास्थ्य मंत्री डॉ. बलबीर सिंह ने अफसरों को पीसी-पीएनडीसी एक्ट को सख्ती से लागू करने के भी निर्देश दिए। इसी कड़ी में स्वास्थ्य मंत्री ने अगले वर्ष तक राज्य के लिंग अनुपात में रिकॉर्ड सुधार लाने के लिए राष्ट्रीय औसत को पार करने का महत्वपूर्ण लक्ष्य तय किया है। उन्होंने सभी सिविल सर्जनों, स्वास्थ्य कर्मियों से लेकर आशा वर्करों तक को गर्भावस्था के दौरान निरंतर निगरानी रखने और लिंग निर्धारण से जुड़े अनैतिक कार्यों को रोकने के लिए सतर्कता बढ़ाने की अपील की है। उन्होंने स्वास्थ्य अधिकारियों को हर गर्भवती महिला की सक्रिय ट्रैकिंग सुनिश्चित करने को कहा।
डॉ. बलबीर ने चिंता व्यक्त करते हुए कहा कि पिछले दशकों में पंजाब में लड़कों और लड़कियों की संख्या में बड़ा असंतुलन देखा गया है जो बेहद चिंताजनक है।