फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Panchkula News ›   Punjab government ready to participate in the meeting on the 4th

Panchkula News: चार को बैठक में हिस्सा लेने के लिए पंजाब सरकार तैयार

Thu, 01 May 2025 01:16 AM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Thu, 01 May 2025 01:16 AM IST
विज्ञापन
Punjab government ready to participate in the meeting on the 4th
चंडीगढ़। किसानों के विरोध के बावजूद पंजाब सरकार 4 मई को होने वाली केंद्र और किसानों के बीच बैठक में हिस्सा लेने के लिए तैयार हैं। कैबिनेट मंत्री लाल चंद कटारूचक्क ने कहा कि विरोध करना किसानों का अधिकार हैं, लेकिन वह किसानों के साथ हैं। अभी तक केंद्र से कोई निमंत्रण नहीं मिला है। हर बार की तरह अगर निमंत्रण आया तो वे बैठक में जरूर हिस्सा लेंगे।
विज्ञापन

किसान पहले ही साफ कर चुके हैं कि अगर पंजाब सरकार के किसी भी प्रतिनिधि ने बैठक में हिस्सा लिया तो वह बैठक में नहीं जाएंगे। हाल ही में केंद्रीय कृषि मंत्री को पत्र लिखकर भी किसानों ने मांग की थी कि इस बैठक में पंजाब सरकार का कोई प्रतिनिधि मौजूद नहीं होना चाहिए। कटारूचक्क ने कहा कि लोकतंत्र में हर किसी को प्रदर्शन करने और अपनी बात रखने का अधिकार है, लेकिन प्रदर्शन करने का भी एक तरीका होता है। वे राज्य का आर्थिक नुकसान नहीं होने दे सकते। किसानों की सभी मांगें केंद्र से संबंधित हैं और पंजाब सरकार इनको पूरा कराने के लिए किसानों के साथ है। पहले भी वे केंद्र पर दबाव बनाते रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed