फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Panchkula News ›   Punjab and Haryana governments to submit status report on rigging in blood banks: High Court

ब्लड बैंक में हो रही धांधली पर स्टेटस रिपोर्ट दें हरियाणा व पंजाब सरकार: हाईकोर्ट

Thu, 22 Dec 2022 08:00 AM IST
Panchkula Bureau पंचकुला ब्‍यूरो
Updated Thu, 22 Dec 2022 08:00 AM IST
विज्ञापन
Punjab and Haryana governments to submit status report on rigging in blood banks: High Court
चंडीगढ़। ब्लड बैंकों में हो रही धांधली को लेकर लिए गए संज्ञान मामले में पंजाब-हरियाणा हाईकोर्ट ने हरियाणा और पंजाब सरकार को स्टेटस रिपोर्ट दाखिल करने का आदेश दिया है। दोनों को यह भी बताना होगा कि अभी तक धांधली रोकने के लिए क्या कदम उठाए हैं और दोषियों पर क्या कार्रवाई की है। जालंधर के गुलाब देवी अस्पताल के ब्लड बैंक में धांधली सामने आने के बाद हाईकोर्ट ने मामले का संज्ञान लिया था और याचिका का दायरा बढ़ाते हुए हरियाणा सरकार को भी प्रतिवादी बनाया था।
विज्ञापन

पंजाब-हरियाणा हाईकोर्ट ने डिफॉल्टर ब्लड बैंकों की धांधली को लेकर संज्ञान लेते हुए सुनवाई आरंभ की थी। याचिका जब दोबारा सुनवाई के लिए पहुंची तो हाईकोर्ट ने इस मामले में दोनों राज्यों में की जा रही जांच पर सवालिया निशान खड़े कर दिए। कोर्ट ने कहा कि अभी तक सरकार के रुख से उनके इस विषय में गंभीर होने का पता नहीं चल रहा है। हर बार कोर्ट के आदेश पर केवल जांच रिपोर्ट सौंप जिम्मेदारी पूरी मान ली जाती है। अभी तक कोर्ट को यह नहीं बताया गया कि धांधली के आरोेपियों के खिलाफ क्या कार्रवाई की गई है। साथ ही इस प्रकार की धांधली भविष्य में न हो इसे सुनिश्चित करने के लिए क्या कदम उठाए गए हैं।
विज्ञापन

कोर्ट ने कहा कि खून लोगों की जान बचाने के लिए बेहद जरूरी होता है और इसी खून से लोगाें की जान से खिलवाड़ किया जा रहा है। पुलिस की अभी तक की कार्रवाई से ऐसा प्रतीत होता है कि पुलिस आरोपियों को बचाने का प्रयास कर रही है। हाईकोर्ट ने कहा कि अब इस मामले में दोनों राज्यों को एक्शन टेकन रिपोर्ट पेश करनी होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed