{"_id":"60e8b1e78ebc3eccca2e4f9a","slug":"prove-the-possession-of-the-hotel-take-a-reward-of-10-lakhs-balbir-the-owner-of-the-indian-hotel-located-in-sector-21-challenged-the-board-by-putting-up-pkl-office-news-pkl419549696","type":"story","status":"publish","title_hn":"होटल का कब्जा साबित करो...10 लाख का इनाम ले जाओ : बलबीर, सेक्टर-21 स्थित इंडियन होटल के मालिक ने बोर्ड लगाकर दी चुनौती","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
होटल का कब्जा साबित करो...10 लाख का इनाम ले जाओ : बलबीर, सेक्टर-21 स्थित इंडियन होटल के मालिक ने बोर्ड लगाकर दी चुनौती
विज्ञापन
पंचकूला। सेक्टर-21 स्थित इंडियन होटल के मालिक बलबीर पाल दंदयान पर लगाए सरकारी जमीन पर कब्जे का मामला शांत होने का नाम नहीं ले रहा है। अब उन्होंने होटल के बाहर बोर्ड लगाकर चैलेंज किया है कि यदि कोई सरकारी अधिकारी या फिर आम आदमी यह साबित कर दे कि होटल सात फुट फिरनी की जगह पर बना है तो वह उसे 10 लाख रुपये का इनाम देंगे। इतना ही नहीं वह जिला रेडक्रॉस सोसायटी को एक करोड़ रुपया दान स्वरूप भेंट करेंगे, जिसे किसी भी कार्य में सरकार लगा सकती है। उन्होंने आरोप लगाया है कि कुछ लोग उन्हें एक सोची समझी साजिश के तहत बदनाम करने के लिए बार-बार कब्जे के मामले को जिला संपर्क एवं कष्ट निवारण समिति की बैठक में लेकर आ रहे हैं।
इंडियन होटल के मालिक बलबीर पाल दंदयान दावा किया है कि उन्हें कब्जे के मामले में कोर्ट, विजिलेंस और जिला संपर्क एवं कष्ट निवारण कमेटी की ओर से क्लीन चिट मिल चुकी है। वह इस मामले को लेकर एक प्रेस कांफ्रेंस भी कर चुके हैं, जिसमें उन्होंने कष्ट निवारण समिति की कार्रवाई पर कड़ी आपत्ति जताई थी। उन्होंने कहा कि जो लोग इस मामले को तूल दे रहे हैं उनके साथ संपत्ति को लेकर विवाद चल रहा है और कोर्ट केस विचाराधीन है।
बलबीर पाल ने बताया कि साल 2016 में भी उनके होटल की शिकायत कष्ट निवारण समिति की मीटिंग में की गई थी। उन्होंने एक विशेष कमेटी का गठन किया था। शिकायतकर्ता द्वारा 13 बिंदुओं पर आरोप लगाए गए थे। जिसमें से बिंदु नंबर-4 में होटल मालिक द्वारा गांव की फिरनी पर सात फुट तक कब्जा करने का आरोप लगाया था, जबकि उस कब्जे को उन्होंने सन 1999 में हटा दिया था। इसकी लिखित सूचना पंचायत को भी दे दी थी। इसके बाद सन 2001 में पंचकूला में नगर परिषद का गठन हो गया। लेकिन, उसने अपना रिकॉर्ड ठीक नहीं किया।
विज्ञापन
सरकारी जमीन पर कब्जा मिला तो एक करोड़ दूंगा
बलबीर पाल ने हरियाणा विधानसभा अध्यक्ष ज्ञानचंद गुप्ता से झूठी शिकायत करने वालों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग की है। उन्होंने कहा कि वह एक सामाजिक व्यक्ति हैं। वह शहर के गणमान्य व्यक्तियों के साथ इस मामले में एक मीटिंग कर लें। यदि सरकारी जमीन पर उनका कब्जा मिलता है तो वह स्वयं कब्जे को हटा लेंगे और एक करोड़ रुपया जिला रेडक्रॉस सोसायटी को दान में देंगे। जिसे वह शहर की भलाई के लिए किसी भी कार्य में लगा सकते हैं। यदि शिकायत गलत मिलती है तो सख्त कार्रवाई करें।