{"_id":"5d44866d8ebc3e6cbc33a63c","slug":"protest-pkl-office-news-pkl3462185182","type":"story","status":"publish","title_hn":"अपनी मांगों को लेकर रोडवेज कर्मचारियों ने किया प्रदर्शन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अपनी मांगों को लेकर रोडवेज कर्मचारियों ने किया प्रदर्शन
हरियाणा रोडवेज हड़ताल में एस्मा के तहत लगे समस्त चालक व परिचालक सेक्टर 5 धरना स्थल पर अपनी मांगों ?
- फोटो : PKL OFFICE
Link Copied
पंचकूला। हरियाणा रोडवेज हड़ताल के कांट्रैक्टर पर लगाए गए चालक व परिचालक दो अगस्त को परिवार सहित विधानसभा का घेराव करेंगे। वर्ष 2018 में हरियाणा रोडवेज की राज्यव्यापी हड़ताल में लगाने के बाद चालक व परिचालक को हटा दिया गया था। इसे लेकर हटाए गए समस्त चालक व परिचालक अपने रोजगार को वापस पाने के लिए सेक्टर-5 धरनास्थल में बैठे हैं।
विज्ञापन
सरकार की तरफ से दो तीन बार बातचीत का आश्वासन मिला लेकिन कोई बातचीत नहीं हुई। अब हटाए गए समस्त हरियाणा के कर्मचारियों ने सर्वसम्मति से फैसला लिया है कि दो अगस्त को वह विधानसभा का घेराव करेंगे। यह जानकारी धरने का नेतृत्व रोशन मतलोड़ा, सूजेश पन्नू, अनीश, भान सिंह, अनिल कुमार, सतवीर व हरियाणा रोडवेज में लगी पहली महिला परिचालक शर्मिला ने संयुक्त बयान जारी करते हुए दी। उन्होंने बताया कि ठेके पर भर्ती किए कर्मचारियों ने सरकार का बुरे वक्त में साथ दिया था। लेकिन सरकार ने अपना मसला हल होते हुए हमें बाहर कर दिया। उन्होंने सरकार को चेतावनी दी कि अगर हम सभी कर्मचारियों को दोबारा ड्यूटी पर नहीं लिया गया तो सभी कर्मचारी दो अगस्त को पूरे परिवार के साथ विधानसभा का घेराव करेंगे। फिर भी सुनवाई नहीं हुई तो यह आंदोलन लगातार जारी रहेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे| Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।