फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Panchkula News ›   protest of teachers union

शिक्षक प्रेरक संघ के सदस्यों ने मांग को लेकर किया प्रदर्शन

Wed, 28 Aug 2019 02:24 AM IST
Panchkula bureau पंचकुला ब्‍यूरो
Updated Wed, 28 Aug 2019 02:24 AM IST
विज्ञापन
protest of teachers union
शिक्षक प्रेरक संघ के सदस्यों को गिरफ्तार करती पंचकूला पुलिस। - फोटो : PKL OFFICE
शिक्षक प्रेरक संघ के सदस्य मंगलवार को अपनी नियुक्ति की मांग को लेकर सीएम हाउस का घेराव करने जा रहे थे। पुलिस बल ने हाऊसिंग बोर्ड चौक पर प्रदर्शनकारियों को रोक लिया पुलिस ने शिक्षकों को रोकने के लिए बल का प्रयोग भी किया। पुलिस के समझाने के बावजूद जब प्रेरक शिक्षक नहीं माने तो पुलिस ने 100 शिक्षकों को राउंडअप कर लिया।
विज्ञापन

प्रेरक संघ के सदस्यों ने मांगों को लेकर पैदल मार्च निकाला और हाउसिंग बोर्ड चौक पर धरना दिया। प्रदर्शन के दौरान महिलाओं ने कहा कि वह अपनी मांग को मनवा कर ही वापस जाएंगे। पंचकूला पुलिस की ओर से प्रेरक शिक्षकों को समझाया गया है। प्रेरक संघ के सदस्य पंचकूला सेक्टर-5 धरनास्थल पर धरना दे रहे हैं। कुलदीप सिंह ने बताया कि पिछले दो सालों से संघर्ष कर रहे हैं, लेकिन सरकार उनकी बात नहीं सुन रही है। सरकार ने उन्हें हरियाणा प्रेरक शिक्षा के तहत कार्य पर रखा था। प्रत्येक गांव में एक पुरुष और एक महिला को नियुक्त किया गया था। सरकार ने बिना नोटिस दिए बाहर का रास्ता दिखा दिया है। प्रौढ़ शिक्षा के साथ-साथ प्रेरकों ने स्वच्छ भारत मिशन, जनधन योजना, बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ योजना को घर-घर पहुंचने का कार्य किया था। शिक्षा मंत्री को भी और सरकार के कई मंत्रियों से मिल चुके हैं, लेकिन कोई समाधान नहीं निकाला गया। प्रेरक का कहना है कि सरकार चाहे तो विभिन्न पदों पर प्रेरकों को भर्ती करके समाधान कर सकती है। शिक्षा विभाग में बहुत से पद खाली पड़े हैं। सेक्टर-14 थाना प्रभारी नवीन कुमार ने बताया कि सौ प्रदर्शनकारियों को राउंड अप किया गया है। बाद में सभी शिक्षकों को छोड़ दिया गया है।
विज्ञापन

यह है मामला
शिक्षा प्रेरक हरियाणा संघ के संयोजक विनोद कुमार ने बताया कि 2012 में हरियाणा सरकार द्वारा 5100 शिक्षा प्रेरक हरियाणा के विभिन्न जिलों में रखे थे। 2017 में सभी शिक्षा प्रेरकों को नौकरी से निकाल दिया गया। हरियाणा सरकार से कई बार अपनी मांग को लेकर बात कर चुके हैं, लेकिन सरकार द्वारा उनकी सुनवाई नहीं की गई। उनकी मांग है कि सरकार द्वारा 5100 शिक्षा प्रेरकों को विभाग में समायोजित किया जाए। इसी मांग को लेकर आज सीएम घेराव के लिए चंडीगढ़ रवाना हुए थे लेकिन चंडीगढ़ पंचकूला बॉर्डर पर पुलिस ने रोक लिया।

शिक्षक प्रेरक संघ के सदस्य सेक्टर 7 और 18 की रोड पर अपनी गिरफ्तारियां देते हुए।

शिक्षक प्रेरक संघ के सदस्य सेक्टर 7 और 18 की रोड पर अपनी गिरफ्तारियां देते हुए।- फोटो : PKL OFFICE

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed