फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Panchkula News ›   protest of roadways union

सीएम के घर का घेराव करने जा रहे नौकरी से निकाले रोडवेज कर्मचारियों का लिया ज्ञापन

Wed, 28 Aug 2019 02:27 AM IST
Panchkula bureau पंचकुला ब्‍यूरो
Updated Wed, 28 Aug 2019 02:27 AM IST
विज्ञापन
protest of roadways union
आल हरियाणा चालक व परिचालक हड़ताल कर्मचारी संगठन की ओर से मंगलवार को हरियाणा सीएम हाउस का घेराव का प्रयास किया गया। पिछले साल हरियाणा रोडवेज हड़ताल के समय ठेके पर भर्ती किए गए कर्मचारी सेक्टर-5 धरना स्थल से सीएम हाउस का घेराव चंडीगढ़ करने जा रहे थे। इस बीच पंचकूला और चंडीगढ़ पुलिस बल हाऊसिंग बोर्ड चौक पर तैनात किया गया। चालकों और परिचालकों को हाऊसिंग बोर्ड चौक पर पुलिस ने रोक लिया गया। हड़ताली कर्मचारियों का नेतृत्व कर रहे कर रोशन, सुजेश पन्नू, अमित कौशल, सुरजीत, आशीष शर्मा, अंकित अत्री, सुमित खत्री, दलबीर डागर ने कहा कि बेरोजगार हुए चालक-परिचालक कर्मचारी सरकार की तानाशाही का सामना कर रहे हैं। जब तक हमें नौकरी पर वापस नहीं रखा जाएगा तब तक आंदोलन जारी रहेगा। उन्होंने कहा कि जब रेगुलर रोडवेज के कर्मचारी मांगों को लेकर हड़ताल पर गए थे तब उन्होंने भर्ती किए जाने पर पूरा मोर्चा संभाला है। अब उन्हें सरकार बाहर का रास्ता दिखा रही है। यह उनके साथ नाइंसाफी है। इसके बाद मौके पर पहुंचे तहसीलदार वीरेंदर गिल ने उनका मांग पत्र लेकर उन्हें आश्वासन दिया कि आपकी मांग सरकार तक पहुंचा दी जाएगी। इसके बाद कर्मचारी वापस सेक्टर -5 धरना स्थल पर लौट आए। 2018 में हरियाणा रोडवेज की राज्यव्यापी हड़ताल के दौरान लगाए गए चालक और परिचालक अपना रोजगार पाने के लिए लगातार 36 दिन से धरना प्रदर्शन सेक्टर -5 धरना ग्राउंड पर कर रहे हैं।

हरियाणा रोडवेज में हड़ताल के दौरान रखे गए कर्मचारी अपना मांगपत्र तहसीलदार को देते हुए।

हरियाणा रोडवेज में हड़ताल के दौरान रखे गए कर्मचारी अपना मांगपत्र तहसीलदार को देते हुए।- फोटो : PKL OFFICE

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed