{"_id":"6b029416251f8b17d80cd639","slug":"protest-by-nursing-staff-continues-in-panchkula-2026-11-22","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"निलंबन को लेकर नर्सिंग कर्मचारियों का प्रदर्शन: स्वास्थ्य सेवाएं प्रभावित, इस दिन पूरे हरियाणा में होगी हड़ताल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
निलंबन को लेकर नर्सिंग कर्मचारियों का प्रदर्शन: स्वास्थ्य सेवाएं प्रभावित, इस दिन पूरे हरियाणा में होगी हड़ताल
Sun, 22 Nov 2026 12:35 PM IST
शाहिल शर्मा
संवाद न्यूज एजेंसी, पंचकूला
संवाद न्यूज एजेंसी, पंचकूला
Published by: शाहिल शर्मा
Updated Sun, 22 Nov 2026 12:35 PM IST
सार
बीते पांच दिनों से पंचकूला के सेक्टर-6 में स्थित नर्सिंग स्टाफ के अधिकारियों के निलंबन को लेकर प्रदर्शन जारी है। रविवार को भी यह प्रदर्शन जारी रहा। इस दौरान पुलिस के आने के बाद माहौल तनावपूर्ण हो गया।
विज्ञापन
नर्सिंग स्टाफ का प्रदर्शन
- फोटो : संवाद
विस्तार
पंचकूला के सेक्टर-6 स्थित नागरिक अस्पताल में पिछले कई दिनों से अपनी मांगों को लेकर धरने पर बैठे नर्सिंग कर्मचारियों को हटाने के लिए पुलिस बल अस्पताल परिसर में पहुंचा। पुलिस ने प्रदर्शनकारियों से धरना स्थल खाली कर सेक्टर-5 स्थित धरना स्थल पर जाकर प्रदर्शन करने को कहा, जिसके बाद अस्पताल परिसर में तनाव का माहौल बन गया।
विज्ञापन
जानकारी के अनुसार, एक मरीज की मौत के मामले में छह नर्सिंग अधिकारियों और एक चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी को निलंबित किए जाने के विरोध में नर्सिंग कर्मचारी पांच दिनों से हड़ताल पर हैं। कर्मचारी निलंबित साथियों की बहाली और पूरे मामले की निष्पक्ष जांच की मांग कर रहे हैं।
विज्ञापन
इस बीच, नर्सिंग ऑफिसर वेलफेयर एसोसिएशन ने 23 नवंबर को प्रदेशभर में पूर्ण हड़ताल का एलान किया है। एसोसिएशन ने सिविल सर्जन को ज्ञापन सौंपकर हड़ताल की सूचना दी है और निलंबित कर्मचारियों के समर्थन में आंदोलन में शामिल होने का निर्णय लिया है। एसोसिएशन के अनुसार, पंचकूला के नागरिक अस्पताल में बीते 16 नवंबर को नर्सिंग स्टाफ के निलंबन की कार्रवाई की गई थी। नर्सिंग कर्मचारियों का आरोप है कि मामले में एकतरफा कार्रवाई हुई और उपचार से जुड़े अन्य कर्मचारियों की भूमिका की भी निष्पक्ष जांच होनी चाहिए।
विज्ञापन
नर्सिंग कर्मचारियों की हड़ताल के कारण जिले के सरकारी स्वास्थ्य केंद्रों और अस्पतालों में मरीजों को परेशानी हो सकती है। विशेषकर आपातकालीन सेवाएं बंद रखने के ऐलान से स्वास्थ्य व्यवस्था पर असर पड़ने की आशंका है।
Trending Videos
सेक्टर 6 स्थित सिविल अस्पताल में नर्सिंग ऑफिसर्स की हड़ताल के चलते इतवार को भी नागरिक अस्पताल में नेग्लीजेंस बोर्ड की बैठक हुई। सुबह से ही अस्पताल पुलिस छावनी में तब्दील रहा। हार्ट पेशेंट की मौत के मामले में निलंबित हुए चार डॉक्टरों, दो डीएनबी इंटर्न डॉक्टरों और एक चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी की स्टेटमेंट रिकॉर्ड की जा रही है।
दूसरी तरफ डीजी हेल्थ नर्सिंग ऑफिसर्स वेलफेयर एसोसिएशन के साथ उनकी मांगों पर वार्ता कर रहे हैं। सूत्रों के मुताबिक अस्पताल प्रबंधन और डॉक्टरों के बीच चल रही हाईलेवल मीटिंग के बाद नया फैसला आ सकता है।
प्रबंधन ने निलंबित डॉक्टरों का निलंबन वापस लेने के लिए शर्त रखी है। शर्त के अनुसार जो डॉक्टर निलंबित हुए हैं, उनका निलंबन वापस लेकर उनका पंचकूला से तबादला कर दिया जाए। इस पर नर्सिंग ऑफिसर्स तैयार नहीं हैं। वहीं उनका मामले में पक्ष जानकर डीजी हेल्थ को भेजा जाएगा। हालांकि इन दोनों बैठकों के बाद पीएमओ डॉ. आरएस चौहान और सीएमओ डॉ. मुक्ता कुमार का पक्ष सामने आ सकेगा।
इनकी हो रही स्टेटमेंट
मरीज की मौत के मामले में सीनियर नर्सिंग ऑफिसर शरनी, मंजीत, सुनील, अजय, पूजा और रेनू सहित चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी शुभम, डॉ. लीजु, डॉ. एंजेला, डॉ. ध्रुव, डॉ. प्रदीप, डॉ. नीरज की स्टेटमेंट ली जा रही है।
चार वार्डों पर ताला, एमसीएच में गंदगी का अंबार
उधर, अस्पताल में प्राइवेट वार्ड, आर्थो वार्ड समेत चार वार्डों पर ताला लगा है। मदर एंड चाइल्ड ब्लॉक में चारों तरफ गंदगी फैली हुई है। गायनी वार्ड में मरीजों के साथ आए तीमारदारों को सफाई और पोछा लगाना पड़ रहा है।
बदहाल अस्पताल की मरीजों की जुबानी
राजेश कुमार, तीमारदार निवासी सेक्टर-19 : एमसीएच में पानी नहीं है। बाथरूम गंदे हैं। जिस जगह डिलीवरी हुई है, पत्नी को गंदगी से परेशानी हुई। विद्या देवी निवासी जसवंतगढ़, कोट बिल्ला : पुत्रवधु को प्रसूति के बाद कमरा नंबर 216 में शिफ्ट किया, वहां काफी गंदगी थी। काफी देर तक सफाई नहीं हुई तो कमरा खुद साफ किया। इसके बाद उन्हें दूसरे कमरे में शिफ्ट कर दिया।
चंद्रवती ढकोवाल अमरावती : लेबर रूम में हालात काफी खराब हैं। जगह-जगह गंदे कपड़े पड़े हैं। टॉयलेट खराब हैं, पानी कम आ रहा है।
अनिल निवासी जीरकपुर : एमसीएच में पीने का पानी तक नहीं है। दूसरी बिल्डिंग से पानी भरकर लाना पड़ रहा है। जिस कमरे में शिफ्ट किया है, वहां गंदगी है। मरीज खुद सफाई करने की सलाह बना रहे हैं।