फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Panchkula News ›   Protest against leaving animals in the open

Panchkula News: पशुओं को खुले में छोड़ने के खिलाफ दिया धरना

Thu, 22 May 2025 07:01 PM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Thu, 22 May 2025 07:01 PM IST
विज्ञापन
Protest against leaving animals in the open
सांकेतिक धरने के बाद सेक्टर-21 से जाने के लिए माना पशु पालक
विज्ञापन

माई सिटी रिपोर्टर
पंचकूला। सेक्टर-21 पार्ट 3 में पशुओं को खुले में छोड़ने के खिलाफ लोगों ने वीरवार को दो घंटे का सांकेतिक धरना दिया। इस दौरान पुलिस भी मौजूद रही। दो घंटे के सांकेतिक प्रदर्शन के बीच पशु पालकों ने लोगों को आश्वासन दिया कि वह घग्गर नदी के किनारे से सारी गाय 25 मई शाम तक लेकर चले जाएंगे। लोगों ने बताया कि ये पशु रोज लोगों के लिए मुसीबत बन रहे हैं। वह पहले से लावारिस पशुओं से परेशान हैं। अब पालतू पशु भी लोगों के लिए समस्या बन रहे हैं। रेजिडेंट वेलफेयर एसोसिएशन के महासचिव रंजीत सिंह ने बताया कि इस दौरान एचएसवीपी, नगर निगम के अधिकारियों को भी ज्ञापन सौंपा गया। रेजिडेंट वेलफेयर एसोसिएशन के प्रधान वेदपाल और समाजसेवी अनीश अग्रवाल ने बताया कि लंबे समय से इस क्षेत्र में गायों से लोग परेशान हैं। अनीश अग्रवाल ने बताया कि सेक्टर-21 पार्ट-3 घग्गर नदी के पास बने छठ घाट के साथ लगता है, जिसके पास खाली पड़े क्षेत्र में तीन-चार लोगों ने पालतू पशु रखे हैं। सुबह-शाम दूध निकालने के बाद ये लोग इन पशुओं को सड़कों पर छोड़ देते हैं। ये पशु उनके सेक्टर की गलियों में आकर कई बार वाहनों को क्षतिग्रस्त कर चुके हैं। गली में बच्चों एवं बुजुर्गों को भी टक्कर मार देते हैं। अनीश अग्रवाल ने बताया कि इस संबंध में पहले भी नगर निगम के अधिकारियों को सूचित किया गया था, लेकिन उनके द्वारा कोई हल नहीं निकाला था। अब यह पशु पालक कब्जा हटाने के लिए तैयार हो गया है। इस मौके पर विपिन लिद्दो, हरिओम नेहरा, बलवीर सिंह, सोहन लाल, विजय कुमार प्रभाकर, आरसी कंबोज, रविंदर पाठक, पृथ्वी सिंह, महेश, राम कृष्ण डागर, ईश्वर सिंह, करनैल सिंह, निर्मल कुमार, अरविंद, परवेश कुमार उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed