{"_id":"6907aeded28eddbb9b09b3bd","slug":"proposal-passed-four-years-agoland-not-yet-decided-how-will-the-multi-level-parking-be-built-panchkula-news-c-290-1-pkl1067-20106-2025-11-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"Panchkula News: चार साल पहले प्रस्ताव पास...अभी तक जमीन तय नहीं, कैसे बनेगी मल्टी लेवल पार्किंग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Panchkula News: चार साल पहले प्रस्ताव पास...अभी तक जमीन तय नहीं, कैसे बनेगी मल्टी लेवल पार्किंग
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पंचकूला। नगर निगम की ओर से चार साल पहले हाउस की मीटिंग में सेक्टर-11 की मार्केट में दोनोंं साइड मल्टी लेवल पार्किंग बनाने का प्रस्ताव पास किया गया था। अब तक भी हरियाणा शहरी विकास प्राधिकरण (एचएसवीपी) की ओर से नगर निगम को जमीन ट्रांसफर नहीं की गई है। इस कारण मल्टीलेवल पार्किंग नहीं बन पाई है। सेक्टर -11 में पार्किंग फुल होने के बाद साइकिल ट्रैक पर वाहन खड़े हो रहे हैं। इस कारण जाम तो लग ही रहा, दुर्घटनाएं भी हो रही हैं। खास बात यह है कि एचएसवीपी अधिकारियों का कहना है कि नगर निगम की ओर से अगर प्रपोजल बनाकर जगह मांगी जाएगी तो जमीन दी जाएगी। वहीं, निगम का कहना है कि मल्टी लेवल पार्किंग के लिए एचएसवीपी जगह नहीं दे रहा है। जानकारों का कहना है कि विभागों में तालमेल नहीं होने की वजह से मल्टी लेवल पार्किंग की सुविधा कब तक मिलेगी, समझ से परे है।
खाली प्लॉट एचएसवीपी के अंदर आते हैं। इसे पहले मल्टी लेवल पार्किंग बनाने का दवा एचएसवीपी की ओर से किया गया था। इसके बाद न तो इसकी जगह अलॉट की और न ही मल्टी लेवल पार्किंग बनाई। सेक्टर -11 की मार्केट में पार्किंग की समस्या बद से बदतर हो गई है। सेक्टर में सुबह से ही दुकानों, ऑफिस और कोचिंग सेंटर मेंं आने वाले लोग पार्किंग भर देते हैं। सेक्टर -11 के रहने वाले सुदेश मलिक ने बताया कि यहां खरीदारी के लिए आने वाले ग्राहकों को वाहन खड़ा करने की जगह नहीं मिलती। मजबूरी में लोग रोड साइड पर वाहन खड़े कर देते है। यहां हमेशा जाम की स्थिति रहती है।
रोड साइड गाड़ियां खड़ी होने से लगता है जाम
रोड साइड गाड़ियां खड़ी होने से सेक्टर-10 और 11 की डिवाइडिंग रोड पर ट्रैफिक स्लो हो जाता है। वाहन खड़ा करने के कारण सड़क मेंं जगह नहीं बचती है। एक समय में सिर्फ एक ही गाड़ी निकल पाती है। मार्केट के बैक साइड पर भी हालात खराब हैं। यहां बड़ी संख्या मेंं कार और स्कूटर मैकेनिक काम करते हैं। रिपेयर के लिए आई गाड़ियां पार्किंग एरिया घेर लेती हैं। रोड साइड पर भी गाड़ियां खड़ी रहती हैं। इससे सड़क और तंग हो जाती है। सेक्टर11 मेंं एक प्राइवेट स्कूल भी है। स्कूली की छुट्टी के समय बसों की आवाजाही से जाम लग जाता है।
विज्ञापन
नगर निगम की ओर से अगर इसके लिए प्रपोजल बनाकर जगह मांगी जाएगी तो जमीन का सर्वे सेक्टर-11 में जल्द किया जाएगा और नगर निगम को इसके लिए जमीन दी जाएगी। -राजीव शर्मा, एडीशनल चीफ सेक्रेटरी, एचएसवीपी
नगर निगम ने हाउस मीटिंग मेंं सेक्टर-11 की मार्केट के दोनोंं साइड खाली पड़ी जगह पर मल्टी लेवल पार्किंग के निर्माण पर होने वाला सारा खर्च नगर निगम उठाने को तैयार है। एचएसवीपी ने निगम को मल्टी लेवल पार्किंग बनाने की इजाजत नहीं दी गई। इस कारण जाम के हालात बने हैं। -कुलभूषण गोयल, महापौर, पंचकूला नगर निगम