फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Panchkula News ›   Promise was to end drug and unemployment, ended electricity and water: Khanna

वादा था नशा-बेरोजगारी के खात्मे का, खत्म किए बिजली-पानी : खन्ना

Sat, 03 Jul 2021 09:15 PM IST
Panchkula Bureau पंचकुला ब्‍यूरो
Updated Sat, 03 Jul 2021 09:15 PM IST
विज्ञापन
Promise was to end drug and unemployment, ended electricity and water: Khanna
चंडीगढ़। पावर गेम में कैप्टन सरकार पूरी तरह फेल, न बिजली (पावर) दे पा रहे हैं, न सत्ता (पावर) संभाल पा रहे हैं। यह कहना है भाजपा के सीनियर नेता व पूर्व राष्ट्रीय उपाध्यक्ष अविनाश राय खन्ना का। उन्होंने कहा कि पंजाब में कांग्रेस और बिजली दोनों की ‘बत्ती गुल’ है। कैप्टन अमरिंदर सिंह न तो सत्ता संभाल पा रहे हैं, न ही बिजली। अघोषित पावर कटों से पंजाब में त्राहि-त्राहि मची हुई है।
विज्ञापन

खन्ना ने कहा कि पंजाब में बिजली के लग रहे लंबे-लंबे कटों के कारण जहां हर वर्ग परेशान है, वहीं सरकारी विभागों व इंडस्ट्री में तालाबंदी करना भी सरकार की विफलता को दर्शाता है। पंजाब में पानी की सप्लाई भी बिजली पर ही निर्भर है, ऐसे में आपकी गलत नीतियों के कारण प्रचंड गर्मी में पंजाबियों का बिजली-पानी बंद हो चुका है।
विज्ञापन

कैप्टन ने पंजाब से वादा किया था नशा-बेरोजगारी सब खत्म कर दूंगा, लेकिन कैप्टन ने तो पंजाबियों का बिजली-पानी ही बंद करके रख दिया है। खन्ना ने कैप्टन को नसीहत देते हुए कहा कि बिजली विभाग भी आपके अधीन आता है, ऐसे में पंजाब में लड़खड़ाती बिजली इंफ्रास्ट्रक्चर को दुरुस्त कर पंजाबवासियों को राहत दें।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed