फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Panchkula News ›   Problem: Beautification of drains of the city due to tortoise move, HSVP could not complete the work even after seven months

समस्या : कछुआ चाल से शहर के नालों का हो रहा सौंदर्यीकरण, सात माह बाद भी एचएसवीपी पूरा नहीं कर पाया कार्य

Fri, 07 Jan 2022 01:57 AM IST
Panchkula Bureau पंचकुला ब्‍यूरो
Updated Fri, 07 Jan 2022 01:57 AM IST
विज्ञापन
Problem: Beautification of drains of the city due to tortoise move, HSVP could not complete the work even after seven months
पंचकूला। शहर के नालों का सौंदर्यीकरण कार्य कछुआ गति से चल रहा है। यही कारण है कि सात माह बाद भी विभागीय अधिकारी इस कार्य को पूरा नहीं कर पाए हैं, जबकि हरियाणा विधानसभा अध्यक्ष ज्ञानचंद गुप्ता ने उद्घाटन समारोह के दौरान दावा किया था कि हरियाणा शहरी विकास प्राधिकरण इस कार्य को छह माह में पूरा करेगा। लेकिन, जिस गति से सौंदर्यीकरण का कार्य चल रहा है वह एक साल में भी पूरा होता दिखाई नहीं दे रहा है। उन्होंने नालों के सौंदर्यीकरण कार्य का उद्घाटन 16 जून को माता मनसा देवी कांप्लेक्स में किया था।
विज्ञापन

शहर को स्वच्छ और हराभरा बनाने के लिए विधानसभा अध्यक्ष ज्ञानचंद गुप्ता ने मनसा देवी कांप्लेक्स सेक्टर-1 से राजीव-इंदिरा कॉलोनी तक नाला परिसर के सौंदर्यीकरण और पौधरोपण कार्य का शिलान्यास किया था। हरियाणा शहरी विकास प्राधिकरण ने इस कार्य पर करीब चार करोड़ रुपये खर्च करने थे। इतना ही नहीं विभाग को यह कार्य पूरा करने के लिए छह माह समय दिया गया था। सौंदर्यीकरण की दृष्टि से नाले के साथ-साथ 100 बैंच, 651 अशोक और नीम के पेड़, 648 पलमेरिया और आम के पेड़, 2598 शरबस लगाए जाने थे। इसके अलावा 3.25 एकड़ पर ग्रासी लॉन बनाया जाना है।
विज्ञापन

हरियाणा विधानसभा अध्यक्ष ज्ञानचंद गुप्ता ने कहा था कि एमडीसी सेक्टर-1 और 4 के नागरिकों की बहुत पुरानी मांग है। यहां से गुजरने वाले प्राकृतिक नाले की वजह से लोगों को गंदगी और घासफूस के कारण परेशानी का सामना करना पड़ता है। इस समस्या का समाधान कर हरियाणा शहरी विकास प्राधिकरण करीब चार करोड़ रुपये की लागत से चार किलोमीटर स्ट्रैच के सौंदर्यीकरण के लिए अशोक और नीम के पेड़ और अन्य पौधे इस नाले के बर्म के ऊपर और फुटपाथ के आसपास लगाएगी। उधर, मेयर कुलभूषण गोयल का कहना है कि वह शहर को हराभरा और स्वच्छ बनाने के लिए वचनबद्ध हैं। उन्होंने विभागीय अधिकारियों को नालों के सौंदर्यीकरण कार्य को निर्धारित समय के अंतर्गत पूरा करने के लिए कहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed