{"_id":"620969968a03954e513e76f9","slug":"private-school-operators-across-the-state-will-agitate-for-recognition-panchkula-news-pkl441961812","type":"story","status":"publish","title_hn":"हरियाणा : प्रदेशभर के निजी स्कूल संचालक मान्यता के लिए करेंगे आंदोलन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हरियाणा : प्रदेशभर के निजी स्कूल संचालक मान्यता के लिए करेंगे आंदोलन
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
चंडीगढ़। स्थायी मान्यता के लिए अब प्रदेशभर के निजी स्कूल आंदोलन करेंगे। इसके लिए स्कूल संचालकों की कमेटी गठित की गई है। यह कमेटी ही अब आंदोलन की रूपरेखा तय करेगी। हरियाणा के निजी स्कूलों के संगठन वन स्टेट-वन यूनियन के संस्थापक सदस्य सुमित चावला की अध्यक्षता में रविवार को रोहतक के निजी स्कूल में हुई संचालकों की बैठक में यह फैसला लिया गया। बैठक में प्रदेशभर के 16 जिलों से 90 से ज्यादा निजी स्कूल संचालकों ने शिरकत की।
बैठक में निर्णय लिया गया कि हरियाणा सरकार व शिक्षा विभाग से एक प्रतिनिधि मंडल के माध्यम से 2003 से पूर्व के अस्थायी मान्यता प्राप्त विद्यालयों को एक मुश्त स्थायी मान्यता प्रदान करने के लिए अनुरोध किया जाएगा। बैठक में 2003 से पहले के अस्थायी स्कूलों की कमेटी गठित की गई, जिसमें सर्वसम्मति से विजय टिटौली को प्रदेशाध्यक्ष व कुलदीप सांपला को वरिष्ठ उपाध्यक्ष मनोनीत किया गया। सांपला ने कहा कि प्रदेशभर के अस्थायी मान्यता प्राप्त स्कूलों को बंद करने के नोटिस डीसी के माध्यम से 1 अप्रैल को 1338 स्कूलों में पहुंच जाएंगे और गैर मान्यता प्राप्त स्कूल तो सरकार के रिकॉर्ड में पहले ही बंद करवाए जा चुके हैं। प्ले-वे स्कूलों के नियम इतने कड़े कर दिए हैं कि उनकी कठिनाई भी बढ़ा दी गई है। इसलिए अब एकजुट होकर स्कूलों को बचाने के लिए आंदोलन करना होगा। इस अवसर पर सिरसा से यतींद्र सिंह, बलदेव सहगल, पानीपत से प्रमोद, अवनीश, रोहतक से कुलदीप सांपला, विजय टिटौली, गुडगांव से पवन भारद्वाज, दिनेश जोशी, झज्जर से संजय कुमार, मोहन, भिवानी से रामफल, नीरज कुमार, करनाल से नरेश राणा, सूबे सिंह आदि वक्ताओं ने अपने विचार रखे।