फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Panchkula News ›   Preparations have begun to lay a new pipeline in Mahadev Colony.

Panchkula News: महादेव कॉलोनी में नई पाइप लाइन डालने की तैयारी शुरू

Fri, 22 May 2026 02:11 AM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Fri, 22 May 2026 02:11 AM IST
विज्ञापन
Preparations have begun to lay a new pipeline in Mahadev Colony.
अमर उजाला इंपैक्ट : गंदे पानी की खबर छपते ही जागा विभाग, वर्षों पुरानी समस्या से मिलेगी राहत
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
चंडीमंदिर। वार्ड नंबर-18 स्थित महादेव कॉलोनी में गंदे नाले के बीच से गुजर रही पेयजल पाइप लाइन के कारण दूषित पानी की सप्लाई की समस्या को लेकर अमर उजाला में खबर प्रकाशित होने के बाद जनस्वास्थ्य विभाग हरकत में आ गया है। विभाग ने इलाके में नई पाइप लाइन डालने की तैयारी शुरू कर दी है।
अमर उजाला ने 20 मई के अंक में क्षेत्र में लंबे समय से आ रहे गंदे और बदबूदार पानी की समस्या को प्रमुखता से प्रकाशित किया था। खबर सामने आने के बाद विभाग ने आनन-फानन में नई पाइप लाइन के लिए पाइप मौके पर पहुंचा दिए हैं और जल्द काम शुरू करने की बात कही है।
विज्ञापन

लोगों के अनुसार करीब 35 से 40 साल पुरानी जर्जर पाइप लाइन के कारण पानी दूषित हो रहा था। कई बार घरों में सप्लाई होने वाले पानी में कीड़े मिलने की शिकायतें भी सामने आई थीं। लोगों ने कई बार विभाग को शिकायतें दीं, लेकिन समस्या का समाधान नहीं हो पाया।
विज्ञापन
विज्ञापन

क्षेत्रवासियों ने बताया कि अमरावती कॉलोनी, महेंद्र बाबा गोगा माड़ी, न्यू महादेव कॉलोनी, मस्जिद के पीछे की गली, शनिदेव मंदिर क्षेत्र, शेर भाई वाली गली, घराट के सामने की कॉलोनी, लिटिल फ्लावर स्कूल, बाबा भवन और शिव मंदिर क्षेत्र के लोग लंबे समय से इस परेशानी से जूझ रहे थे।

लोगों ने उम्मीद जताई कि नई पाइप लाइन बिछने के बाद हजारों लोगों को गंदे पानी की समस्या से राहत मिलेगी। क्षेत्रवासियों ने इस मुद्दे को प्रमुखता से उठाने पर अमर उजाला का आभार भी जताया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed