फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Panchkula News ›   Situation: Charioteer nor doctor eating elderly patient in civil hospital, Amar Ujala's reality check revealed, Senior Citizen counter is closed for two days

हालात : नागरिक अस्पताल में सारथी न डॉक्टर बुजुर्ग मरीज खा रहे धक्के, अमर उजाला के रियलिटी चेक में हुआ खुलासा, सीनियर सिटीजन काउंटर दो दिन से है बंद

Sat, 18 Sep 2021 01:11 AM IST
Panchkula Bureau पंचकुला ब्‍यूरो
Updated Sat, 18 Sep 2021 01:11 AM IST
विज्ञापन
Situation: Charioteer nor doctor eating elderly patient in civil hospital, Amar Ujala's reality check revealed, Senior Citizen counter is closed for two days
पंचकूला। कोरोना काल के बाद विभिन्न बीमारियों के इलाज के लिए नागरिक अस्पताल पहुंचने वाले बुुजुर्ग और निशक्त सारथी के अभाव में बेहाल हैं। अस्पताल में बुजुर्ग और निशक्त धक्के खाने को मजबूर हैं। कोरोना काल में सीनियर सिटीजन के काउंटर से सारथी को हटा दिया गया। अब डॉक्टर को दो दिन पहले अन्यत्र तैनात कर दिया गया है। उधर पीएमओ का दावा है कि शुक्रवार को 85 बुजुर्गों की जांच महिला डॉक्टर ने की है। हकीकत इसके उलट है। अमर उजाला की टीम ने दिन में 11.30 से 1.30 तक पाया कि सीनियर सिटीजन काउंटर पर न तो कोई डॉक्टर तैनात था, न ही मेडिकल स्वास्थ्य कर्मचारी।
विज्ञापन

वहीं शाम की ओपीडी के समय भी डॉक्टर की तैनाती सीनियर सिटीजन काउंटर पर नहीं की गई थी। इस कारण बुजुर्ग मरीजों को यहां एक से आधे घंटे के इंतजार के बाद मेडिसिन ओपीडी के चक्कर लगाने पड़े। इनमें कई बुजुर्ग ऐसे थे, जिन्हें चलने में परेशानी हो रही थी। सीढ़ियां चढ़कर उनको मेडिसिन ओपीडी तक जाना पड़ा। अगर मौके पर सारथी की टीम होती तो उन्हें काफी सहूलियत मिल जाती, क्योंकि अभी तक ओपीडी कार्ड बनवाने से लेकर उन्हें डॉक्टर को दिखाने और दवा दिलवाने तक की जिम्मेदारी सारथी की होती थी, लेकिन सारथी के नहीं होने के चलते अस्पताल में अकेले आने वाले बुजुर्गों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। नागरिक अस्पताल में सारथी और डॉक्टर द्वारा साथ छोड़ने पर बुजुर्ग और निशक्त असहाय बनकर रह गए हैं।
विज्ञापन

सारथी पहले कैसे करते थे बुजुर्ग और निशक्तों की मदद
नागरिक अस्पताल 2018 में बुजुर्ग और निशक्त मरीजों की मदद के लिए सारथी और सीनियर सिटीजन काउंटर बनाया गया था। ये सारथी जनरल अस्पताल में आने वाले उन बुजुर्ग और नि:शक्त मरीजों की खातिरदारी करते थे, जिनके साथ कोई तीमारदार नहीं होता था। ऐसे मरीजों के लिए अस्पताल के प्रवेश द्वारा पर एक सीनियर सिटीजन काउंटर भी बनाया गया है। यहां पर सारथी की तैनाती होती थी। इस काउंटर पर बिना तीमारदार के आने वाले बुजुर्ग और नि:शक्त मरीजों का सारथी रजिस्ट्रेेशन से लेकर ओपीडी में डॉक्टर से जांच तक कराते थे। इसके अलावा यहां पर हर बुजुर्ग का ब्लड प्रेशर भी चेक किया जाता था। साथ ही मरीज के वजन और पल्स की भी जांच होती थी। जांच के बाद मरीज की मेडिकल रिपोर्ट में सभी जांच विस्तृत रूप से लिखा जाता था। इस योजना के तहत मिलने वाले लाभ से बुजुर्ग और निशक्त मरीजों को सहूलियत मिल रही थी, लेकिन अभी बंद होने से परेशान होना पड़ रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

केस नंबर एक
पंचकूला निवासी बरखा ने बताया कि वह सीनियर सिटीजन काउंटर पर दिन में 11.38 बजे आई हैं, लेकिन यहां कोई डॉक्टर नहीं मिला।व्हीलचेयर पर हूं, बीपी की जांच करानी है, काफी देर इंतजार के बाद फोर्थ क्लास कर्मचारी से पूछा तो उसने बताया कि बीपी की जांच इमरजेंसी में करवा लीजिए, यहां अभी कोई नहीं है। अब अस्पताल की इमरजेंसी तक इतनी दूर जांच के लिए जाना पड़ेगा। पति भी बुजुर्ग हैं, व्हील चेयर संभल नहीं रहा है। बुजुर्ग महिला ने बताया कि पहले यहां काफी अच्छी सुविधा थी, अस्पताल में आते ही यहां सारथी मदद के लिए आगे आते थे, लेकिन अब खाली पड़ा है।
केस नंबर दो
बुजुर्ग महिला मरीज प्रवीण ने बताया कि वह जांच के लिए सीनियर सिटीजन काउंसिल पहुंची तो यहां कोई डॉक्टर मौजूद नहीं था। मजबूरन उसे इमरजेंसी में जांच के लिए जाना पड़ा। पहले तो उन्होंने काफी देर तक काउंटर के पास इंतजार किया, इंतजार के बाद आसपास के स्टाफ से पूछा तो पता चला कि सीनियर सिटीजन काउंटर पर कोई मौजूद नहीं है। जांच के लिए इमरजेंसी में जाना पड़ेगा। महिला ने बताया कि उसके पैर में दर्द है, उससे चला नहीं जा रहा है, लेकिन अब उसे जांच के लिए मजबूरन इमरजेंसी तक जाना पड़ा है।
पीएमओ डॉ. सुवीर सक्सेना के बयान
पहली बार
बुजुर्ग और निशक्त मरीजों की मदद के लिए सीनियर सिटीजन काउंटर पर तैनात सारथी को कोविड की वजह से हटा दिया गया था। शुक्रवार को कुछ बुजुर्ग मेरे पास आए थे, मामला मेरे संज्ञान में है। एक दो सप्ताह में सारथी के तहत काम करने वाले लोगों को मरीजों की मदद के लिए तैनात कर दिया जाएगा। रहा सवाल सीनियर सिटीजन काउंटर में डॉक्टर की तैनाती की तो मरीजों की जांच के लिए महिला डॉक्टर की तैनाती की गई है। एक बार चेक करवा लेता हूं।
दूसरी बार
आप ने सही कहा आज वहां कोई डॉक्टर नहीं था। डॉक्टर शालिनी डेपुटेशन पर हैं, दूसरी महिला डॉक्टर की सीनियर सिटीजन काउंटर पर तैनाती की गई थी, लेकिन उन्हें मेडिसिन ओपीडी में शिफ्ट कर दिया गया है। जल्द ही सीनियर सिटीजन काउंटर पर डॉक्टर की तैनाती की जाएगी।

तीसरी बार
शुक्रवार को सीनियर सिटीजन ओपीडी में एक महिला डॉक्टर ने 85 मरीजों की जांच की है। महिला डॉक्टर ने सीनियर सिटीजन काउंटर पर बनाए ओपीडी में शुक्रवार को तैनात थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed