फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Panchkula News ›   Preparation to form Ex-Servicemen Corporation in Haryana

हरियाणा में भी एक्स सर्विसमैन कारपोरेशन बनाने की तैयारी

Tue, 08 Nov 2022 12:57 AM IST
Panchkula Bureau पंचकुला ब्‍यूरो
Updated Tue, 08 Nov 2022 12:57 AM IST
विज्ञापन
Preparation to form Ex-Servicemen Corporation in Haryana
चंडीगढ़। पूर्व सैनिकों के कल्याण के लिए अन्य राज्यों की तर्ज पर अब हरियाणा में भी एक्स सर्विसमैन कारपोरेशन बनाने की तैयारी है। मुख्यमंत्री मनोहर लाल से इस बारे में विचार-विमर्श कर अंतिम निर्णय लिया जाएगा। इस संबंध में सोमवार को पुर्नवास महानिदेशालय के अतिरिक्त महानिदेशक ब्रिगेडियर एलके भारद्वाज के साथ बैठक की। कौशल ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि जिन राज्यों में इस प्रकार के कारपोरेशन बने हुए हैं, उनके पिछले 2 वर्षों की वार्षिक रिपोर्ट का अध्ययन किया जाए, ताकि हरियाणा में कॉरर्पोशन बनाने के लिए मूल सिद्धांतों व नीतियों की बारीकियों से अवगत हुआ जा सके।
विज्ञापन

ब्रिगेडियर एलके भारद्वाज ने मुख्य सचिव को अवगत करवाया गया कि हरियाणा में लगभग 2 लाख पूर्व सैनिक हैं। इसलिए हरियाणा में भी एक्स सर्विसमैन कॉरर्पोशन बनाया जाना चाहिए। मुख्य सचिव ने कहा कि मुख्यमंत्री मनोहर लाल के कुशल नेतृत्व में राज्य सरकार सैनिकों व पूर्व सैनिकों के कल्याण के लिए कई योजनाएं चला रही है। देश की सशस्त्र सेनाओं में हरियाणवियों को योगदान बहुत अधिक है। लगभग हर 10वां सैनिक हरियाणा से है। राज्य सरकार सैनिकों व उनके आश्रितों के कल्याण के लिए कटिबद्घ है, इसी कड़ी में एक्स सर्विसमैन कॉरर्पोशन बनाने पर गंभीरता से विचार किया जाएगा। बैठक में सैनिक एवं अर्ध सैनिक कल्याण विभाग के प्रधान सचिव विजेंद्र कुमार, सैनिक एवं अर्ध सैनिक कल्याण विभाग के उप निदेशक मेजर नीरज शर्मा मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed