फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Panchkula News ›   Preparation: The Chairman of the Housing Board placed the achievements of his tenure in front of the public, the objective of the Housing Board to provide the common people with their own houses at affordable rates.

तैयारी : हाउसिंग बोर्ड चेयरमैन ने अपने कार्यकाल की उपलब्धियां जनता के सामने रखा, आम लोगों को सस्ती दरों पर खुद का घर दिलाना हाउसिंग बोर्ड का उद्देश्य

Sun, 08 Aug 2021 01:36 AM IST
Panchkula Bureau पंचकुला ब्‍यूरो
Updated Sun, 08 Aug 2021 01:36 AM IST
विज्ञापन
Preparation: The Chairman of the Housing Board placed the achievements of his tenure in front of the public, the objective of the Housing Board to provide the common people with their own houses at affordable rates.
पंचकूला। हरियाणा हाउसिंग बोर्ड के चेयरमैन एवं पूर्व विधायक राजदीप फौगाट ने कहा है कि आम लोगों को सस्ती दरों पर खुद का घर मुहैया करवाना हमारे बोर्ड का मुख्य लक्ष्य है। इस दिशा बोर्ड तेजी से कार्य कर रहा है। शनिवार को वह पत्रकारों को संबोधित कर रहे थे। इस दौरान उन्होंने अपने 10 माह के कार्यकाल की उपलब्धियों को प्रदेश की जनता के सामने रखा। हाउसिंग बोर्ड के सचिव डॉ. इंद्रजीत सिंह, चीफ इंजीनियर एनके साहु भी विशेष रूप से उपस्थित रहे।
विज्ञापन

फौगाट ने बताया कि हाउसिंग बोर्ड द्वारा दस माह में हरियाणा के विभिन्न शहरों में 49 करोड़ की लागत से 1550 मकानों का निर्माण कार्य पूरा किया है। इसमें से 1148 मकान गरीबी रेखा के नीचे रह रहे परिवारों के लिए और 114 मकान आर्थिक रूप से कमजोर वर्गों के लिए बनाए गए हैं। बोर्ड द्वारा गत दिनों इस तरह की कुल 277 संपत्तियां बेची भी गई हैं। इससे 61.10 करोड़ रुपये का राजस्व प्राप्त होगा। सोनीपत के टीडीआई सेक्टर-60 स्थित हाउसिंग बोर्ड कॉलोनी का दौरा किया तो पाया कि बोर्ड द्वारा वहां लगभग 2325 मकानों का निर्माण किया गया था। जिनमें से 1285 फ्लैट अलॉट कर दिए गए हैं। 1100 फ्लैट के बेचने में मुख्य सड़क से ज्यादा दूरी होना बड़ा कारण बना हुआ था। पिंजौर के सेक्टर 3, 4, 4-ए और कालका के अर्बन इस्टेट में ईडब्ल्यूएस वर्ग के लिए 242 मकानों के निर्माण शुरू करने के लिए टेंडर प्रक्रिया चल रही है।
विज्ञापन

जींद जिले की हाउसिंग कॉलोनी, सेक्टर-8 में 252 मकानों का भी निर्माण पूरा कर लिया गया है। हांसी के सेक्टर-5 में निम्न आय वर्ग के 404 मकानों के आवंटन पत्र संबंधित आवेदकों को वितरित किए गए हैं। इसके अलावा हांसी के सेक्टर-5 में 705 मकानों और करनाल जिले के तरावड़ी में 135 मकानों का पंजीकरण शीघ्र ही शुरू किया जाएगा। करनाल निगम में ईडब्ल्यूएस श्रेणी के लिए ही सेक्टर-9 व 32 में 900 मकानों का निर्माण भी आगामी चार माह में प्रारंभ करने की बोर्ड की योजना है। फरीदाबाद के सेक्टर 77, 78 व 84 में 1811 मकानों का निर्माण कार्य शुरू करवा दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed