{"_id":"61d74fef863730037e5fb01e","slug":"preparation-four-days-of-oxygen-backup-ready-in-civil-hospital-district-administration-in-sector-1-mini-secretariat-regarding-security-arrangements-of-kovid-pkl-office-news-pkl438519974","type":"story","status":"publish","title_hn":"तैयारी : नागरिक अस्पताल में चार दिन का ऑक्सीजन बैकअप तैयार, कोविड की सुरक्षा प्रबंधों को लेकर सेक्टर-1 लघु सचिवालय में जिला प्रशासन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
तैयारी : नागरिक अस्पताल में चार दिन का ऑक्सीजन बैकअप तैयार, कोविड की सुरक्षा प्रबंधों को लेकर सेक्टर-1 लघु सचिवालय में जिला प्रशासन
विज्ञापन
पंचकूला। सेक्टर-1 के लघु सचिवालय में कोविड सुरक्षा प्रबंधों के मद्देनजर जिला प्रशासन, स्वास्थ्य और पुलिस विभाग के संबंधित अधिकारियों की बैठक आयोजित की गई। इसकी अध्यक्षता हरियाणा विधानसभा अध्यक्ष ज्ञानचंद गुप्ता ने की। विधानसभा अध्यक्ष ने बताया कि पिछली बार ऑक्सीजन की कमी सामने आई थी, परंतु इस बार पर्याप्त ऑक्सीजन की व्यवस्था की गई है।
उस समय छह किलोलीटर लिक्विड ऑक्सीजन उपलब्ध थी, परंतु एक दिन पहले ही सेक्टर-6 के नागरिक अस्पताल में 10 किलोलीटर लिक्विड ऑक्सीजन का प्लांट शुरू हो चुका है, जिससे ऑक्सीजन की उपलब्धता बढ़कर 16 किलोलीटर हो गई है। इसके अलावा आक्सीजन बैकअप जो उस समय 18 घंटे था, वह बढ़कर चार दिन का हो गया है। उन्होंने कहा कि पहले ऑक्सीजन की सप्लाई पानीपत से हुआ करती थी, लेकिन अब ऑक्सीजन की आपूर्ति बद्दी स्थित प्लांट से केवल दो घंटे के अंदर ले सकेंगे।
बैठक में उपायुक्त महावीर कौशिक और पुलिस उपायुक्त सौरभ सिंह भी उपस्थित रहे। गुप्ता ने बताया कि ओमिक्रॉन तेजी से फैलता है, आने वाले समय में कोविड के मामलों में वृद्धि होने की संभावना है। उन्होंने निर्देश दिए कि कोविड संक्रमित मरीजों के लिए अधिक से अधिक संख्या में कोविड केयर सेंटर स्थापित किए जाएं और वहां मरीजों के लिए पर्याप्त मात्रा में दवाइयां और स्वच्छ खाने-पीने की व्यवस्था सुनिश्चित की जाए। उन्होंने निर्देश दिए कि कोरोना की दूसरी लहर में स्थापित कोविड केयर सेंटरों को जल्द से जल्द संचालित किया जाए।
विज्ञापन
उन्होंने कहा कि दूसरी लहर के दौरान कोविड केयर सेंटरों में 386 बेडों की व्यवस्था की गई थी। इसके अलावा उन्होंने होम आइसोलेशन में रह रहे मरीजों के लिए भी होम आइसोलेशन किट उपलब्ध करवाने के निर्देश दिए। वहीं गुप्ता ने निर्देश दिए कि नागरिक अस्पताल सेक्टर-6 में कोरोना संक्रमित मरीजों के इलाज के लिए सभी आवश्यक दवाइयां, इंजेक्शन और स्वास्थ्य उपकरणों की व्यवस्था सुनिश्चित की जाए।
15 जनवरी तक पूर्ण टीकाकरण जिला घोषित करने का लक्ष्य
स्वास्थ्य विभाग द्वारा पंचकूला को 15 जनवरी तक पूर्ण टीकाकरण जिला घोषित करने का लक्ष्य रखा गया है। अभी तक जिले में कोविड वैक्सीन की 113 फीसदी पहली डोज और 95 प्रतिशत दूसरी डोज लगाई जा चुकी है। उन्होंने सभी 14 घटना कमांडर्स को निर्देश दिए हैं कि वे अपने-अपने क्षेत्रों में गठित टीमों को सक्रिय करें और जिन लोगों ने कोविड वैक्सीन की दूसरी डोज नहीं लगवाई है, उनकी दूसरी डोज लगवाना सुनिश्चित करें। इस मौके पर एचएसवीपी के संपदा अधिकारी राकेश संधु, एसडीएम कालका रूचि सिंह बेदी, आरटीए ममता शर्मा, नगराधीश गौरव चैहान, एसीपी विजय नेहरा, पीएमओ सुवीर सक्सेना, कोविड-19 वैक्सीनेशन की नोडल अधिकारी डॉ. मीने सासन, डॉ राजीव नरवाल, डॉ. विकास सहित घटना कमांडर तथा अन्य विभागों के अधिकारी भी उपस्थित थे।