फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Panchkula News ›   Preparation for Panchayat elections in Punjab

Panchkula News: पंजाब में पंचायत चुनाव की तैयारी

Tue, 16 Jan 2024 03:53 AM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Tue, 16 Jan 2024 03:53 AM IST
विज्ञापन
Preparation for Panchayat elections in Punjab
चंडीगढ़। पंजाब सरकार ने राज्य में ग्राम पंचायत चुनाव करवाने की तैयारी शुरू कर दी है। सोमवार को राज्य के ग्रामीण विकास एवं पंचायत विभाग की ओर से सभी जिला विकास एवं पंचायत अधिकारियों को पत्र जारी करके, 16 जनवरी तक उन पंचायतों की जानकारी उपलब्ध कराने को कहा गया है, जिनका कार्यकाल समाप्त हो रहा है। पत्र में कहा गया है कि पंचायतों का कार्यकाल समाप्त होते ही उन्हें पंजाब पंचायती राज एक्ट 1994 की धारा 29-ए के तहत भंग कर प्रशासक नियुक्त किए जाएंगे।
विज्ञापन

विभाग की तरफ से जारी पत्र में कहा गया है कि ग्राम पंचायतों को भंग करने के साथ ही उनके रिकॉर्ड की संभाल के लिए एई, जेई, वीडीओ, एससीपीओ और पंचायत अधिकारियों को नियुक्त करने पर सरकार विचार कर रही है। पहली बैठक के 5 साल पूरे होने के बाद ग्राम पंचायतों का काम चलाने के लिए प्रबंधक नियुक्त किए जाने हैं। ऐसे में प्रबंधकों को संबंधित ग्राम पंचायतों की आवश्यक जानकारी मुहैया कराने के लिए 16 जून तक पूरा विवरण निर्धारित प्रफाॅर्मा पर भेजा जाए।
विज्ञापन


गौरतलब है कि पंजाब की 13268 ग्राम पंचायतों के चुनाव जनवरी 2019 में हुए थे और इनका कार्यकाल इसी महीने खत्म हो रहा है। राज्य सरकार ने पंचायत चुनाव कराने के लिए मुख्य चुनाव अधिकारी से तैयारी करने को कह दिया है। माना जा रहा है कि राज्य में इसी माह पंचायत चुनाव की घोषणा हो सकती है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed