फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Panchkula News ›   Preparation: Documents collected for land compensation, special camp organized in Government School Basoula

तैयारी : भूमि मुआवजे के लिए दस्तावेज किए एकत्रित, सरकारी स्कूल बसौला में विशेष शिविर का आयोजन

Sat, 25 Sep 2021 01:26 AM IST
Panchkula Bureau पंचकुला ब्‍यूरो
Updated Sat, 25 Sep 2021 01:26 AM IST
विज्ञापन
Preparation: Documents collected for land compensation, special camp organized in Government School Basoula
पिंजौर। राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय बसौला में विशेष शिविर का आयोजन कर राष्ट्रीय राजमार्ग संख्या 21ए (पिंजौर-नालागढ़-बद्दी) में अधिकृत भूमि के मुआवजे राशि के भुगतान के लिए दस्तावेज एकत्रित किए गए। जिला राजस्व अधिकारी नरेश कुमार ने बताया कि वीरवार को पंचकूला के पिंजौर-नालागढ़-बद्दी नेशनल हाईवे नंबर 21ए में जिन लोगों की जमीन अधिकृत की गई थी। जिन लोगों ने अपने दस्तावेज जिला राजस्व अधिकारी कार्यालय में जमा नहीं करवाए उनके दस्तावेज एकत्रित किए गए हैं।
विज्ञापन

भूमि अधिग्रहण मुआवजा प्राप्त करने के लिए भूमि मालिकों को जमीन की संबंधित तहसीलदार से सत्यापित जमाबंदी व इंतकाल के अलावा एफीडेविट, पैन कार्ड, आधार कार्ड, बैंक पास बुक की प्रति जमा करवानी अनिवार्य है। नरेश कुमार ने बताया कि शिविर के दौरान दस्तावेज जमा करवाने के साथ-साथ भू मालिकों की समस्याओं को भी सुना गया। ऐसे भू मालिक जो किसी वजह से आज संबंधित दस्तावेज जमा नहीं करवा सके उनसे शीघ्र दस्तावेज जमा कराने का आग्रह किया है ताकि मुआवजा वितरण की प्रक्रिया शुरू की जा सके। इस अवसर पर पटवारी पम्मा सिंह व बसोला व आसपास के गांव के लोग उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed