{"_id":"61e47cd370990347be057ac1","slug":"preparation-157-applied-for-55-plots-of-pharma-industry-new-55-pharma-companies-will-come-to-barwala-pkl-office-news-pkl439445355","type":"story","status":"publish","title_hn":"तैयारी : फार्मा इंडस्ट्री के 55 प्लाटों के लिए 157 ने किया आवेदन, बरवाला में आएंगी नई 55 फार्मा कंपनियां","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
तैयारी : फार्मा इंडस्ट्री के 55 प्लाटों के लिए 157 ने किया आवेदन, बरवाला में आएंगी नई 55 फार्मा कंपनियां
विज्ञापन
पंचकूला। बरवाला में आने वाले समय में युवाओं को रोजगार मिलेगा, क्योंकि यहां नया औद्योगिक क्षेत्र करीब 538 एकड़ में बसाया जाएगा। इसमें 500 से ज्यादा प्लाट होंगे। वहीं फार्मा इंडस्ट्री के लिए हरियाणा स्टेट इंडस्ट्रियल एंड इंफ्रास्ट्रक्चर डेवलपमेंट कार्पोरेशन ने 55 प्लॉट काटे हैं। इसके लिए 157 लोगों ने रजिस्ट्रेशन कराया है। इसकी निलामी एक सप्ताह के अंदर शुरू हो जाएगी। यह जानकारी हरियाणा स्टेट इंडस्ट्रियल एंड इंफ्रास्ट्रक्चर डेवलपमेंट कार्पोरेशन के चीफ को-आर्डिनेटर सुनील शर्मा ने दी।
इसके लिए विभाग ने सड़कें और अन्य जरूरी बुनियादी सुविधाएं जुटाने की कवायद शुरू कर दी है। यहां बिजली का सब स्टेशन भी बनाया जाना है, इसका काम भी फाइनल स्टेज पर है। बरवाला में बन रहे औद्योगिक क्षेत्र फेज-2 में काफी संख्या में प्लॉट अलॉट भी हो चुके हैं। अभी बरवाला औद्योगिक क्षेत्र फेज-1 में 337 इंडस्ट्रियल प्लाट हैं। यह 103 एकड़ एरिया में बसा है। इसके अलावा पंचकूला में भी इंडस्ट्रियल एरिया के दो फेज हैं। पंचकूला इंडस्ट्रियल एरिया फेज-1 में 450 और फेज 2 में 400 के आसपास इंडस्ट्रियल प्लॉट हैं। बरवाला में नया इंडस्ट्रियल एरिया विकसित होने से वहां करीब 500 नई इंडस्ट्री आएंगी। इससे पंचकूला जिले के लोगों के लिए रोजगार के अवसर बढ़ेंगे।
क्या है मास्टर प्लान
मास्टर प्लान के अनुसार बरवाला के पास पंचकूला एक्सटेंशन-2 को बसाया जाना है। इसमें 24 नए सेक्टर विकसित करने हैं। इनमें से 13 रेजिडेंशियल और 11 इंडस्ट्रियल सेक्टर शामिल हैं। इसके अलावा डीटीपी ने यहां पर दो मल्टीलेवल पार्किंग भी बनाने की योजना बनाई है।
विज्ञापन
बरवाला इंडस्ट्री के लिए बेहतर जगह
हरियाणा चेंबर ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्री के प्रदेश अध्यक्ष विष्णु गोयल ने बताया कि इंडस्ट्री के लिए बरवाला पंचकूला से प्लाट सस्ते हैं, लेकिन इससे पहले विभाग को यहां की बुनियादी सुविधाओं पर ध्यान देना होगा। यहां प्रदेश में इंडस्ट्री का माहौल बेहतर है। इससे लिए यहां विकास की संभावना ज्यादा है। विभाग को इस तरफ ध्यान देना चाहिए। यहां इंडस्ट्री विकसित होगी तो पंचकूला का विकास भी होगा।