फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Panchkula News ›   Pravesh Chaurasia convicted in Vishnunath murder case; sentencing today.

Panchkula News: विष्णुनाथ हत्याकांड में प्रवेश चौरसिया दोषी करार, सजा का फैसला आज

Fri, 21 Aug 2026 01:17 AM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Fri, 21 Aug 2026 01:17 AM IST
विज्ञापन
Pravesh Chaurasia convicted in Vishnunath murder case; sentencing today.
चंडीमंदिर क्षेत्र में छह साल पुराने मामले में जिला अदालत का निर्णय, आरोपी चार जून 2020 से जेल में बंद
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
पंचकूला। चंडीमंदिर क्षेत्र में हुए विष्णुनाथ हत्याकांड में जिला अदालत ने वीरवार को आरोपी प्रवेश चौरसिया को दोषी करार दिया है। अदालत शुक्रवार को दोषी की सजा पर अपना फैसला सुनाएगी। इस मामले में आरोपी को हत्या के बाद पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया था और तब से वह जेल में बंद है।
यह घटना तीन जून 2020 की रात की है। चंडीमंदिर स्थित केके स्टोन क्रशर के पास एक टिन के कमरे में करीब 60 वर्षीय विष्णुनाथ रहते थे, जो मूल रूप से उत्तर प्रदेश के गोरखपुर के रहने वाले थे और मजदूरी करते थे। पुलिस के अनुसार, आरोपी प्रवेश चौरसिया का विष्णुनाथ के पास अक्सर आना-जाना था और दोनों साथ में शराब पीते थे। वारदात से एक शाम पहले भी प्रवेश को विष्णुनाथ के साथ देखा गया था।
विज्ञापन

अगली सुबह क्रशर के मुंशी उमाकांत ने कमरे के बाहर खून बिखरा देखा और विष्णुनाथ वहां नहीं मिला। तलाश करने पर करीब 50 फीट दूर झाड़ियों में उसका शव बरामद हुआ। उसके सिर पर चोट के निशान थे और चेहरा बुरी तरह कुचला हुआ था। घटनास्थल से खून से सने पत्थर भी बरामद हुए थे। शिकायत के आधार पर पुलिस ने प्रवेश चौरसिया के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज कर उसे चार जून 2020 को गिरफ्तार किया था। मामले में सुनवाई पूरी होने के बाद अदालत ने उसे दोषी करार दिया है। अब अदालत द्वारा सुनाई जाने वाली सजा का इंतजार है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed