फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Panchkula News ›   Prakash Parv today: Devotees will flock to Gurudwara, Shri Nada Sahib decorated with flowers and colorful lights

प्रकाश पर्व आज : फूलों और रंग बिरंगी लाइटों से सजे गुरुद्वारे, श्री नाडा साहिब में उमड़ेंगे श्रद्धालु

Wed, 17 Jan 2024 03:38 AM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Wed, 17 Jan 2024 03:38 AM IST
विज्ञापन
Prakash Parv today: Devotees will flock to Gurudwara, Shri Nada Sahib decorated with flowers and colorful lights
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

पंचकूला। गुरु गोबिंद सिंह जी का प्रकाश पर्व बुधवार को हर्षोल्लास से मनाया जाएगा। जिले के सभी गुरुद्वारों को फूलों और रंग-बिरंगी लाइटों से सजाया गया है। गुरुद्वारा नाडा साहिब को कोलकाता के फूलों और रंग-बिरंगी लाइटों से सजाया गया है। गुरुद्वारों में सुबह से शबद कीर्तन शुरु हो जाएंगे। गुरुद्वारा श्री नाडा साहिब में सुबह दो बजे से कार्यक्रम शुरू होगा। इसके बाद पूरे दिन कीर्तन चलेगा। सुबह साढ़े आठ बजे श्री अखंड साहिब पाठ के भोग डाले जाएंगे। सुबह दो बजे से रात ग्यारह बजे तक गुरुमुख समागम चलेगा।
गुरुद्वारा नाडा साहिब के हेड ग्रंथी जगजीत सिंह ने बताया कि गुरु गोविंद सिंह के प्रकाश पर्व पर लाखों की संख्या में संगत नाडा साहिब गुरुद्वारे में माथा टेकने के लिए पहुंचेगी। संगतों को किसी भी तरह की दिक्कत का सामना ना करना पड़े इसके लिए भी खास इंतजाम किए गए हैं। गुरुद्वारे में श्रद्धालुओं के लिए पार्किंग सहित अन्य सुविधाओं का विशेष प्रबंध किया गया है।
विज्ञापन


सेक्टर-15, 7 सहित अन्य गुरुद्वारों में होंगे कीर्तन पाठ

सेक्टर-15 गुरुद्वारा शहीद बाबा अवधु सिंह गुरुद्वारे को भी रंग-बिरंगी लाइटों और फूलों से सजाया गया है। जत्थेदार धर्म सिंह और बीबी कुलविंदर कौर ने बताया कि गुरुद्वारे में सुबह ग्यारह बजे श्री अखंड साहिब पाठ के भोग डाले जाएंगे। गुरुद्वारे में अलग-अलग रागी जत्थे आएंगे। संगतों के लिए लंगर में चाय पकौड़े और फल-फ्रूट होंगे। सेक्टर-5 एमडीसी कोहनी साहिब गुरुद्वारे के संत बाबा अमरजीत सिंह ने बताया कि गुरुद्वारे में सुबह दस बजे श्री अखंड साहिब पाठ के भोग डाले जाएंगे। रात नौ बजे तक कथा कीर्तन चलेगा। सेक्टर-7 गुरुद्वारा में श्री गुरु सिंह सभा के प्रधान कंवर पाल सिंह ने बताया कि गुरुद्वारे में सुबह दस बजे श्री अखंड साहिब पाठ के भोग डाले जाएंगे। कीर्तन जत्थे आएंगे। पूरे दिन कथा कीर्तन चलेगा। शाम को गुरुद्वारे में दीप माला की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed