फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Panchkula News ›   Possible solution, problem, flies, Panchkula news, DC, Representatives, Association, Poultry Farm

मक्खियों की समस्या का जल्द करें समाधान

Fri, 08 Apr 2016 01:05 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
अमर उजाला ब्यूरो Updated Fri, 08 Apr 2016 01:05 AM IST
विज्ञापन
Possible solution, problem, flies, Panchkula news, DC, Representatives, Association, Poultry Farm
डीसी - फोटो : अमर उजाला
डीसी ने पोल्ट्री फार्म एसोसिएशन के प्रतिनिधियों को सख्त निर्देश दिए कि वह मक्खियों की समस्या का स्थायी और कारगर समाधान जल्द करें। ऐसा न होने पर जिला प्रशासन इस संबंध में पोल्ट्री फार्म के खिलाफ कार्रवाई करेगा।
विज्ञापन


उपायुक्त वीरवार को बरवाला मार्केट कमेटी के कार्यालय स्थित सभागार में पोल्ट्री फार्म एसोसिएशन तथा मक्खियों की समस्या से निपटने के लिए विशेषज्ञों की बैठक को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने कहा कि पोल्ट्री फार्म को कई बार मानक पूरे करने, दवाई का उचित मात्रा में छिड़काव, मरी हुई मुर्गियों का उचित निपटान, साफ-सफाई, खाद और फार्म पर नमी से बचाव संबंधी कार्य करने का अनुरोध किया जा चुका है, लेकिन इसे गंभीरता से नहीं ले रहे हैं।
विज्ञापन


उन्होंने प्रदूषण कंट्रोल बोर्ड के क्षेत्रीय अधिकारी सतेंद्रपाल बांगड़, जिला विकास एवं पंचायत अधिकारी एमएल गर्ग व पशुपालन विभाग के अधिकारियों को निर्देश दिए कि वह सभी पोल्ट्री फार्म को संयुक्त दौरा करें तथा सरकार के नियमों संबंधी चेकिंग कर रिपोर्ट तैयार करें। 
विज्ञापन
विज्ञापन


इस बैठक में डा. विशाल डोगरा, दीपक शर्मा ने मक्खियों  की समस्या से बचने के सुझाव उपायुक्त के समक्ष रखे। इसके अलावा चंडीगढ़  निवासी अश्वनी ने बड़ी संख्या मेें मक्खी पकडने वाली किट के बारे में भी  पोल्ट्री फार्मर्स को जानकारी दी।


दीपक शर्मा ने खाद को सूखाने संबंधी  सुझाव दिए तथा डा. विशाल डोगरा ने रिसर्च अनुसार दवाई के प्रयोग के बारे  में जानकारी दी। बैठक में उपमंडल अधिकारी (ना.) राधिका सिंह, जिला राजस्व  अधिकारी धीरज चहल सहित संबंधित विभागों के अधिकारी उपस्थित थे।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed